फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maalik Box Office Collection Day 7: करोड़ों से अब लाखों में सिमटी राजकुमार की फिल्म, जानें कितना किया कलेक्शन

Thu, 17 Jul 2025 09:35 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Maalik Box Office Collection Report: राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की फिल्म 'मालिक' ने सातवें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने पैसे कमाए हैं, चलिए आपको बताते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मालिक - फोटो : IMDb
राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘मालिक’ को रिलीज हुए आज पूरे सात दिन हो हए। 11 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों तक अच्छी-खासी रफ्तार पकड़ी, लेकिन चौथे दिन से बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई। अब हालात ऐसे हैं कि फिल्म की कमाई धीरे-धीरे लाखों में सिमटती जा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'मालिक' - फोटो : X
पहले तीन दिन में किया ठीक-ठाक प्रदर्शन
‘मालिक’ ने पहले दिन 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जो एक अच्छा शुरुआत माना जा सकता है। दूसरे और तीसरे दिन वीकेंड की वजह से फिल्म की कमाई 5.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। लेकिन जैसे ही सोमवार आया, फिल्म का कलेक्शन तेजी से नीचे गिरा। चौथे दिन सिर्फ 1.75 करोड़, पांचवें दिन 2.1 करोड़ और छठे दिन फिर से 1.75 करोड़ का आंकड़ा ही छू सकी।

 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'मालिक' - फोटो : X
सातवें दिन और भी कम हुआ ग्राफ
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक खबर लिखे जाने तक फिल्म ने सातवें दिन यानी गुरुवार को ‘मालिक’ ने महज 94 लाख रुपये का ही बिजनेस किया। अब फिल्म की कुल कमाई लगभग 20.79 करोड़ रुपये हो चुकी है। हालांकि स्टार कास्ट और प्रचार को देखते हुए मेकर्स को इससे उम्मीदें कहीं ज्यादा थीं।

 

4 of 5
मालिक - फोटो : एक्स
बड़ी रिलीज के बीच फंसी 'मालिक'
इसी शुक्रवार को ‘मालिक’ के साथ दो और फिल्में भी रिलीज हुई थीं- शनाया कपूर और विक्रांत मैसी की ‘आंखों की गुस्ताखियां’ और हॉलीवुड की बड़ी फिल्म ‘सुपरमैन’। जहां एक ओर ‘सुपरमैन’ ने दर्शकों को आकर्षित किया, वहीं ‘मालिक’ और दूसरी फिल्मों की स्क्रीन पर भी इसका असर साफ नजर आया। हॉलीवुड फिल्म की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी रही, जिससे ‘मालिक’ को दर्शकों की संख्या में नुकसान झेलना पड़ा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मालिक एक्स रिव्यू - फोटो : एक्स
कहानी, कलाकार और निर्देशन
फिल्म में राजकुमार राव का दमदार अभिनय आकर्षण का केंद्र रहा है। मानुषी छिल्लर ने भी अपने किरदार से खुद को साबित करने की कोशिश की है। इसके अलावा, प्रोसेनजीत चटर्जी और हुमा कुरैशी ने सपोर्टिंग किरदारों में फिल्म को मजबूती दी है। निर्देशक पुलकित की कहानी में थ्रिल तो है, लेकिन कई जगहों पर स्क्रिप्ट कमजोर पड़ती है, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें