फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loveyapa: लंबे समय बाद साथ नजर आए तीनों खान, दिखा भाईचारा; इन सितारों ने लगाए चार चांद

Thu, 06 Feb 2025 08:38 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Loveyapa:  बुधवार की रात ‘लवयापा’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में शाहरुख-सलमान के अलावा बॉलीवुड के कई दिग्गज पहुंचे। इनके पहुंचने से इवेंट की शोभा में चार चांद लग गए। आइए जानते हैं किस-किस ने इस समारोह में शिरकत की।
 
विज्ञापन
1 of 6
इन सितारों ने 'लवयापा' की स्क्रीनिंग में की शिरकत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बुधवार की रात अभिनेता आमिर खान के बेटे जुनैद खान और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर की फिल्म ‘लवयापा’ की स्क्रीनिंग हुई। स्पेशल सक्रीनिंग में बॉलीवुड के दिग्गज सितारों ने शिरकत की। इस दौरान बॉलीवुड के तीनों खान भी नजर आए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर आमिर खान ने शाहरुख और सलमान का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। तीनों खानों को आखिरी बार अनंत अंबानी की वेडिंग में देखा गया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
लवयापा की स्क्रीनिंग में शामिल होने पहुंते शाहरुख खान और सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शाहरुख-सलमान हुए शामिल
‘लवयापा’ की स्पेशल स्क्रीनिंग को और भी स्पेशल बनाने के लिए शाहरुख खान और सलमान खान भी शामिल हुए। अभिनेताओं के आने पर आमिर ने बड़ी ही गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। आमिर ने शाहरुख को गले लगाया और तस्वीरों के लिए पोज दिया। 

 
विज्ञापन

3 of 6
जुनैद, आमिर, आयरा और नूपुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
परिवार के साथ नजर आए आमिर
इस स्पेशल स्क्रीनिंग में आमिर खान को अपने परिवार के साथ देखा गया। जुनैद को सपोर्ट करने के लिए उनकी बहन आयरा खान और उनके पति नुपुर भी मौजूद रहें। इरा, नूपुर, आमिर और जुनैद को एक ही फ्रेम में देखा गया। 

 

4 of 6
जूही चावला और जान्हवी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन अभिनेत्रियों ने लगाए चार चांद
स्पेशल स्क्रीनिंग में शिरकत करने के लिए दिग्गज अभिनेत्री जूही चावला भी पहुंची। अभिनेत्री आमिर खान के साथ कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने खुद को मैरून कलर के आउफिट में स्टाइल किया था। स्क्रीनिंग की शोभा बढ़ाने के लिए साउथ अभिनेत्री प्रियमणि और जान्हवी कपूर भी पहुंचीं। प्रियामणि ने खुद को काफी कैजुअल रखा था और वह तस्वीरें खींचाने से बचती रहीं। वहीं, अपनी बहन को स्पोर्ट करने पहुंची जान्हवी कपूर ने अपनी और खुशी की तस्वीर वाली टॉप पहन रखी थी। जो खुशी के प्रति उनके प्यार को दिखाती है।

 
विज्ञापन

5 of 6
रिया चक्रवर्ती, हनी सिंह और मधु मंटेना और पवन गिल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हनी सिंह, रिया चक्रवर्ती, मधु मंटेना और पवन गिल
स्पेशल स्क्रीनिंग का हिस्सा बनने के लिए सिंगर हनी सिंह और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती भी पहुंचीं। मधु मंटेना और पवन गिल ने भी ‘लवयापा’ की स्क्रीनिंग का आनंद उठाया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बोनी कपूर के साथ खुशी, सुहाना खान और अंजिनी धवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खुशी कपूर के साथ ये भी पहुंचे
अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग का हिस्सा बनने के लिए अभिनेत्री खुशी कपूर भी पहुंची। उनके अलावा इस स्पेशल इवेंट में सुहाना खान, आलिया कश्यप, अंजिनी धवन, बोनी कपूर, निर्वाण खान, ओरी और वेदांग रैना ने भी शिरकत की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें