फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loveyapa Box Office Day 1: पहले दिन ही ‘लवयापा’ ने किया निराश, बनी अद्वैत चंदन की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म

Fri, 07 Feb 2025 10:40 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Loveyapa Opening Day Box Office Collection: जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म ‘लवयापा’ ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत ठंडी शुरुआत की है। पहले दिन का कलेक्शन काफी निराशाजनक है। अद्वैत चंदन की पिछली फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन की तुलना में इसने सबसे कम कलेक्शन किया है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
'लवयापा' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड की जगमगाती दुनिया में दो और स्टार किड्स ने आज बड़े पर्दे पर कदम रख दिया। आमिर खान के बेटे जुनैद और बोनी कपूर-श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर की फिल्म ‘लवयापा’ सात फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म के प्रचार में आमिर खान ने भी अपना खूब जोर लगाया। स्पेशल स्क्रीनिंग में आमिर के बेटे को अपना समर्थन देने के लिए शाहरुख खान और सलमान खान भी पहुंचे थे। 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म की शुक्रवार से असली परीक्षा शुरू हो चुकी है। अब यह दर्शकों के बीच आई है। आइए जानते हैं फिल्म ने ओपनिंग डे पर कितने रुपये की कमाई की…
विज्ञापन

2 of 5
'लवयापा' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘लवयापा’ ओपनिंग डे कलेक्शन
जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म ‘लवयापा’ ने बॉक्स ऑफिस पर ठंडी शुरुआती की है। फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क से प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अब तक 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
'लवयापा' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अद्वैत चंदन की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म बनी ‘लवयापा’
‘लवयापा’ अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी तीसरी फिल्म है। इससे पहले जुनैद के पिता आमिर खान के साथ वह दो फिल्में बना चुके हैं। उनकी पहली फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ सुपरहिट थी, जिसने बॉक्स ऑफिस से 63.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यह फिल्म महज 15 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। दूसरी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ थी। इस फिल्म में आमिर खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 180 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 61.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। आइए इन दोनों फिल्मों के पहले दिन की कमाई देखते हैं। 
फिल्म  पहले दिन का कलेक्शन
लाल सिंह चड्ढा 11.7 करोड़ रुपये
सीक्रेट सुपरस्टार 4.80 करोड़ रुपये
लवयापा 1.15 करोड़ रुपये (शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक)



 

4 of 5
'लवयापा' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्टार किड्स की डेब्यू फिल्मों के पहले दिन का कलेक्शन:
 
स्टार किड  डेब्यू फिल्म    

  पहले दिन का कलेक्शन

रणबीर कपूर सांवरिया 3 करोड़ रुपये
वरुण धवन स्टूडेंट ऑफ द ईयर 7.48 करोड़ रुपये
आलिया भट्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर 7.48 करोड़ रुपये
सारा अली खान केदारनाथ 7.25 करोड़ रुपये
जान्हवी कपूर धड़क  8.71 करोड़ रुपये
अनन्या पांडे स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 12.06 करोड़ रुपये
राशा थडानी आजाद 1.5 करोड़ रुपये 
 













 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'लवयापा' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘लवयापा’ स्टार कास्ट
‘लवयापा’ के स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में जुनैद खान और खुशी कपूर के अलावा योगी बाबू, आशुतोष  राणा, सत्यराज, कीकू शारदा और ग्रुशा कपूर शामिल हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें