साउथ सुपरस्टार प्रभास हाल ही में फिल्म हुई फिल्म 'आदिपुरुष' में नजर आए थे। अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने वाले प्रभास की सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग है। इन दिनों अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘कल्कि 29898 एडी’ को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं। अब खबर आ रही है कि प्रभास अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए लोकेश कनगराज से हाथ मिलाने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है सच्चाई।