Lokah Chapter 1 VS The Conjuring Last Rites: 'लोका चैप्टर 1' और 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' ने वीकएंड पर एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है। आइए जानते हैं फिल्मों का कलेक्शन।
हाल ही में रिलीज हुईं फिल्में 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' और 'लोका चैप्टर 1' बॉलीवुड फिल्मों पर भारी पड़ीं। रिलीज के 18वें दिन भी 'लोका चैप्टर 1' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' ने भी वीकएंड पर रफ्तार पकड़ी है। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
विज्ञापन
2 of 5
फिल्म 'लोका'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
'लोका चैप्टर 1' की अच्छी रही शुरुआत
मलयालम फिल्म 'लोका चैप्टर 1' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 2.7 करोड़ रुपये की कमाई की। शनिवार को फिल्म की कमाई 4 करोड़ रुपये और रविवार को इसकी कमाई 7.6 करोड़ रुपये रही। इसके बाद पहले हफ्ते में लगभग हर दिन फिल्म ने 7 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने पहले हफ्ते में 54.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया।
'लोका चैप्टर 1' की टोटल कमाई
दूसरे हफ्ते में भी 'लोका चैप्टर 1' ने लगभग हर दिन अच्छी कमाई करते हुए 47 करोड़ रुपये अपनी झोली में डाल लिए। तीसरे हफ्ते के पहले दिन फिल्म ने 4.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे शनिवार को फिल्म ने 6.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे रविवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म की कमाई 6.85 करोड़ रुपये रही। फिल्म ने अब तक टोटल 119.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
4 of 5
द कॉन्ज्यूरिंग
- फोटो : एक्स
'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स'
ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 17.5 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली फिल्म 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' ने पहले हफ्ते में 67 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को फिल्म ने 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे शनिवार को फिल्म की कमाई 3.05 करोड़ रुपये रही। तीसरे रविवार को फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया। इस तरह से फिल्म की टोटल कमाई 75.5 करोड़ रुपये रही।
साउथ और हॉलीवुड फिल्मों ने तोड़े रिकॉर्ड
साउथ की फिल्म 'लोका चैप्टर 1' पहली सुपरवुमन फिल्म है। इसने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। यह फिल्म इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है।
हॉलीवुड फिल्म 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' भी भारतीय दर्शकों को खूब पसंद आई है। इस साल कई हॉलीवुड फिल्मों को भारत में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। उनमें से यह फिल्म एक है।