Lokah Chapter 1 Box Office Collection Day 14: मलयालम फिल्म लोका चैप्टर 1 ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है। अब 14वें दिन के आंकड़े भी आ गए हैं। चलिए जानते हैं फिल्म का कुल कलेक्शन
मलयालम सिनेमा की सुपरहीरो फिल्म ‘लोका: चैप्टर 1- चंद्रा’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। महज 35 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म दो हफ्तों में 90 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है और अब तेजी से 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है। फिल्म के 14वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है, चलिए आपको बताते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
लोका चैप्टर 1 फिल्म रिव्यू
- फोटो : सोशल मीडिया
ओपनिंग से ही मिली शानदार प्रतिक्रिया
फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन 2.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद दूसरे दिन यह आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ तक पहुंचा। वीकेंड पर फिल्म की कमाई ने असली रफ्तार पकड़ी। तीसरे दिन शनिवार को 7.6 करोड़ और चौथे दिन रविवार को 10.1 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। पहले चार दिनों में ही फिल्म ने लगभग 25 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था।
विज्ञापन
3 of 6
लोका चैप्टर 1 फिल्म रिव्यू
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले हफ्ते की धमाकेदार कमाई
वर्किंग डेज में हल्की गिरावट जरूर देखने को मिली, लेकिन फिल्म ने सातवें दिन तक 54.7 करोड़ रुपये कमा लिए। खास बात यह रही कि न केवल मलयालम, बल्कि तेलुगु, तमिल और हिंदी वर्ज़न में भी फिल्म को सराहा गया। हिंदी में रिलीज के बाद ‘लोका’ ने नॉर्थ इंडिया के दर्शकों को भी अपनी ओर खींचा।
दूसरे हफ्ते में भी बरकरार रहा जोश
दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 7.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। शनिवार और रविवार को यह आंकड़ा लगातार बढ़ता गया और 10 करोड़ से ऊपर पहुंचा। सोमवार को भले ही गिरावट आई हो, लेकिन मंगलवार को भी फिल्म ने 5.1 करोड़ रुपये कमाए। 13वें दिन तक इसका कुल कलेक्शन 93.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। अब सैकनिल्क के ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 14वें दिन यानी बुधवार को खबर लिखे जाने तक 2.44 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं। यानी अब फिल्म का कुल कलेक्शन 95.94 करोड़ पहुंच गया है।
विज्ञापन
5 of 6
फिल्म 'लोका चैप्टर 1'
- फोटो : X
महिला सुपरहीरो कहानी ने बांधा दर्शकों को
‘लोका: चैप्टर 1’ को खास बनाती है इसकी वुमन सुपरहीरो थीम। निर्देशक डॉमिनिक अरुण ने इस फिल्म को एक अलग विजन के साथ प्रस्तुत किया है। लीड एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन ने अपने दमदार एक्शन और इमोशनल परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म में नस्लेन, सैंडी, अरुण कुरियन और चंदू सलीमकुमार जैसे कलाकारों की एक्टिंग को भी खूब सराहना मिल रही है।
बॉक्स ऑफिस पर कड़ा मुकाबला
इस समय सिनेमाघरों में ‘परम सुंदरी’, ‘द बंगाल फाइल्स’, ‘बागी 4’, ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ और ‘दिल मद्रासी’ जैसी फिल्में मौजूद हैं। बावजूद इसके, ‘लोका’ ने अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है। अन्य फिल्मों की तुलना में इसका कलेक्शन कहीं ज्यादा है, जो दर्शाता है कि लोग इस फिल्म को लेकर खासा उत्साहित हैं।