हाल ही में प्रिया प्रकाश ने इंटरनेट पर अपनी अदाओं से सबको अपना दीवाना बना दिया था। मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश के एक वीडियो ने उन्हें रातों-रात इंटरनेट सनसनी बना दिया था। अब एक और वीडियो सामने आया है लेकिन बार प्रिया नहीं बल्कि लिसा मिश्रा हैं।
लिसा यू-ट्यूब पर मेशअप गाने अपलोड करती हैं। हाल ही में उन्होंने सोनम कपूर और करीना कपूर स्टारर फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का गाना 'तारीफां' का नया वर्जन गाया है। बता दें कि इस वक्त यह गाना हर पब और गाड़ियों में बजता हुआ सुनाई दे जाएगा।
विज्ञापन
2 of 5
veere di wedding
'तारीफां' गाने का मैशअप वीडियो तेजी से इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गाने के मशहूर होने का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गाने के नए वर्जन को खुद सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है।
विज्ञापन
3 of 5
veere di wedding
सोनम कपूर के इस गाने को शेयर करने पर उनके पापा अनिल कपूर ने कमेंट बॉक्स पूछा, कौन है यह सिंगर? 'वीरे दी वेडिंग' का यह गाना शानदार है... अनिल कपूर के अलावा और कई स्टार्स इस गाने की तारीफ कर चुके हैं।
4 of 5
LISA MISHRA
आपको बता दें इंटरनेट सेंसेशन लिसा मिश्रा इससे पहले भी कई ओरिजन गानों का मैशअप वर्जन गा चुकी हैं। उन्होंने 'तारिफां' के ओरिजन वर्जन से पंजाबी एक्सेंट हटाकर वेस्टर्न टोन डाला है।
लिसा ने इस पूरे गाने को सिर्फ गिटार की धुन पर गाया है। इस नए वर्जन में उन्होंने जस्टिन बीबर के सुपरहिट ट्रैक Let me love you के साथ तारीफां के लिरिक्स का मैशअप किया है।