फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉनी लीवर से लेकर शक्ति कपूर तक, 90 के दशक के इन कलाकारों ने कॉमेडी से जीता दर्शकों का दिल

Wed, 17 Dec 2025 01:03 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

90s Comedy Actors: 90 के दशक के कई कलाकारों की कॉमेडी को दर्शक आज भी याद करते हैं। आइए जानते हैं इन कलाकारों के बारे में।
विज्ञापन
1 of 6
जॉनी लीवर, शक्ति कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
90 के दशक में कई कलाकारों ने बॉलीवुड में ऐसा काम किया है, जिसे आज भी लोग याद करते हैं। इन कलाकारों में कई कॉमेडियन शामिल हैं। इस खबर में आज हम उन कलाकारों की बात करेंगे, जिन्होंने अपनी कॉमेडी से लोगों के दिलों को जीता है।
विज्ञापन

2 of 6
जॉनी लीवर - फोटो : सोशल मीडिया
जॉनी लीवर
जब भी 90 के दशक के कॉमेडियन की बात होगी उसमें जॉनी लीवर का नाम जरूर लिया जाएगा। उन्होंने अपने अभिनय से बॉलीवुड कॉमेडी को एक नई परिभाषा दी। 'बाजीगर' और 'दूल्हे राजा' जैसी फिल्मों में उन्होंने कई कॉमेडी सीन किए हैं। कॉमेडी करते वक्त उनके चेहरे के भाव के साथ शरीर के भाव भी देखने लायक होते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
कादर खान - फोटो : सोशल मीडिया
कादर खान
कादर खान 90 के दशक की फिल्मों की रीढ़ की हड्डी हुआ करते थे। वह अपने संवाद अदाएगी से ही कॉमेडी किया करते थे। फिल्मों में गोविंदा और शक्ति कपूर के साथ उनकी नोकझोंक दर्शकों को खूब पसंद आती थी। कई फिल्मों में उन्होंने सीरियस रोल भी किए। उनकी अदाकारी बॉलीवुड के इतिहास में हमेशा याद की जाएगी।

डायलॉग्स और सनी देओल की हुई तारीफ, औसत दर्जे का है वीएफएक्स; 'बॉर्डर 2' के टीजर पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस

4 of 6
शक्ति कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
शक्ति कपूर
शक्ति कपूर 90 के दशक की फिल्मों में कॉमेडी के साथ विलेन का किरदार भी करते थे। उन्होंने कई फिल्मों में अपनी कॉमेडी से लोगों के दिलों को जीता। गोविंदा के साथ उन्होंने जो कॉमेडी की वह दर्शकों के जेहन में आज भी ताजा है। अपनी बेहतरीन अदाकारी की वजह से वह बॉलीवुड के सबसे मशहूर कलाकारों में शामिल हैं।
विज्ञापन

5 of 6
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर
अनुपम खेर अपने तीखे हाव-भाव और मजाकिया डायलॉग के लिए जाने जाते हैं। 90 के दशक की फिल्मों 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और 'कुछ कुछ होता है' जैसी फिल्मों में उन्होंने बेहतरीन कॉमेडी की। फिल्मों में उन्होंने सख्त पिता का रोल किया तो कभी मजाकिया बुजुर्ग का भी किरदार निभाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लक्ष्मीकांत बर्डे - फोटो : सोशल मीडिया
लक्ष्मीकांत बर्डे
'मैंने प्यार किया' और 'हम आपके हैं कौन' जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाले लक्ष्मीकांत बर्डे हिंदी सिनेमा में एक अलग तरह की कॉमेडी लाए। उनके हाव-भाव और बेहतरीन अदाकारी ने करोड़ों लोगों के दिलों को जीता। उन्हें मराठी फिल्मों का कॉमेडी किंग कहा जाता है। उनके निधन के बाद हिंदी सिनेमा में उनकी कमी खल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें