फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

L2 Empuraan Day 14 Box Office: 100 करोड़ तक पहुंचते ही सुस्त पड़ी 'एल 2 एम्पुरान', जानिए 14वें दिन का कलेक्शन

Wed, 09 Apr 2025 09:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mohanlal Movie L2 Empuraan Collection: मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन अभिनीत फिल्म 'एल 2 एम्पुरान' बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ी बन चुकी है। जानते हैं आज बुधवार को फिल्म ने कैसा कारोबार किया है?
विज्ञापन
1 of 5
एल 2 एम्पुरान - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
पृथ्वीराज सुकुमारन और मोहनलाल जैसे सितारों से सजी फिल्म 'एल 2 एम्पुरान' ने विवादों और विरोध के बीच 100 करोड़ रुपये की दहलीज सफलतापूर्वक छू ली है। मगर, लगता है कि 100 करोड़ी बनने के बाद इसके कदम अचानक से धीमे पड़ गए हैं। जानते हैं आज 14वें दिन इस फिल्म ने कितना कारोबार किया?

L2 Empuraan Review: मोहनलाल को रजनीकांत बनाने के फेर में फंसे पृथ्वीराज, बेबीलोन का राजा नहीं बन पाया लुसिफर
विज्ञापन

2 of 5
एल 2 एम्पुरान - फोटो : इंस्टाग्राम @mohanlal
पहले हफ्ते शानदार रहा कलेक्शन
पृथ्वीराज सुकुमारन के निर्देशन में बनी फिल्म 'एल 2 एम्पुरान' साल 2019 में आई फिल्म  ‘लूसिफर’ का सीक्वल है। 27 मार्च को रिलीज हुई 'एल 2 एम्पुरान' ने ओपनिंग डे पर 21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। पहले हफ्ते फिल्म ने अच्छा कारोबार किया। पहले हफ्ते में इस फिल्म की टोटल कमाई  88.25 करोड़ रुपये रही।

Box Office Report: ‘सिकंदर’ का हाल बेहाल, 100 करोड़ी हुई ‘एल 2 एम्पुरान’; जानिए 600 करोड़ से कितनी दूर छावा
विज्ञापन

3 of 5
एल 2 एम्पुरान - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
लाखों में सिमटी कमाई
'एल 2 एम्पुरान' दूसरे हफ्ते में औसत प्रदर्शन कर रही है। कल मंगलवार को 13वें दिन इस फिल्म ने 1.3 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके बाद यह फिल्म अब लाखों में सिमटती दिख रही है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज बुधवार को 14वें दिन इस फिल्म ने 70 लाख रुपये का ही कलेक्शन किया। इसका टोटल नेट कलेक्शन 101.9 करोड़ रुपये हो चुका है।
 

4 of 5
एल 2 एम्पुरान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'जाट' बनेगी 'एल 2 एम्पुरान' के लिए चुनौती?
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘एल 2 एम्पुरान’ 180 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। इस हिसाब से फिल्म की कमाई काफी सुस्त हो चुकी है। फिलहाल इसके सामने 'छावा' टिकी है। वहीं, कल 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में सनी देओल की 'जाट' आ रही है, जिसका असर फिल्म के कारोबार पर पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एल 2 एम्पुरान - फोटो : सोशल मीडिया
ये सितारे भी हैं फिल्म का हिस्सा
'एल 2 एम्पुरान' का निर्देशन पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया है। साथ ही उन्होंने इसमें अहम भूमिका भी निभाई है। फिल्म में टोविनो थॉमस, इंद्रजीत सुकुमारन, मंजू वारियर, अभिमन्यु सिंह और सूरज वेंजारामूडू जैसे कई कलाकार हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें