फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के मौके पर कृति सेनन को बहन पर आया प्यार, गाल चूमे और साथ में लगाए ठुमके

Mon, 19 Jan 2026 10:45 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kriti Sanon Photos: कृति सेनन ने अपनी बहन की शादी के फंक्शन की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने कई बेहतरीन पोज दिए हैं। उन्होंने वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह डांस कर रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बहन की शादी में कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी बहन नूपुर सेनन की शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। शादी में उन्होंने कई खास पल बिताए जिसकी झलकियां वह सोशल मीडिया पर दिखा रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी के जश्न की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में शादी से पहले के फंक्शन दिखाए गए हैं। उन्होंने एक और पोस्ट की है, जिसमें वह डांस करती नजर आ रही हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बहन की शादी में कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
कृति ने शेयर की शादी की तस्वीरें
एक पोस्ट में तस्वीरें शेयर करते हुए कृति सेनन ने लिखा 'शादी की तस्वीरें'। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि कृति सेनन ने अपने परिवार के साथ पोज दिए हैं। एक और तस्वीर में वह अपनी बहन को हल्दी लगा रही हैं। एक और तस्वीर में कृति अपनी बहन के साथ ठुमके लगाते हुए पोज दे रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
बहन की शादी में कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
कृति ने बहन को चूमा
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरी पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह अपनी बहन नूपुर सेनन को चूम रहीं हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह 'इश्क तेरा तड़पावे' गाने पर डांस कर रही हैं। इस पोस्ट में उन्होंने ऑफ शोल्डर ड्रेस में कई पोज भी दिए हैं।

करण औजला ने फैंस को दिया तोहफा! पी-पॉप कल्चर इंडिया टूर का बढ़ाया दायरा; इन शहरों में भी करेंगे परफॉर्म

4 of 5
बहन की शादी में कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
 नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी
आपको बता दें कि नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन ने 10 जनवरी को उदयपुर में शादी की थी। शादी के बाद कृति सेनन ने अपनी बहन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि छोटी बहन की शादी हो गई।


विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बहन की शादी में कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
कृति सेनन का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनन जल्द ही फिल्म 'कॉकटेल 2' का हिस्सा होंगी। खबरों के मुताबिक इसमें वह शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें