कृति सेनन आज बॉलीवुड में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज उनकी गिनती फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनत्रियों में होती हैं, लेकिन उनके लिए बॉलीवुड का यह सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है। चलिए आज कृति के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें आपको बताते हैं--
विज्ञापन
2 of 5
कृति सेनन
- फोटो : इंस्टाग्राम @kritisanon
कृति सेनन का जन्म दिल्ली में 27 जुलाई 1990 को हुआ था। उन्होंने नोएडा के कॉलेज से बीटेक कर इंजीनियरिंग की थी, लेकिन इस इंजीनियर की किस्मत में फिल्म स्टार बनना लिखा था। कम ही लोगों को पता होगा बॉलीवुड में काम करने से पहले कृति साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू के साथ एक तेलुगू साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘नेनोक्काडाइन’ की थी।
विज्ञापन
3 of 5
कृति सेनन
- फोटो : इंस्टाग्राम @kritisanon
कृति सेनन ने साल 2014 में टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद वे 'लुका छिपी' से लेकर 'दिलवाले' और 'बच्चन पांडे' जैसी फिल्मों में नजर आईं। फिल्म दर फिल्म उनकी अभिनय क्षमता निखरती गई।
4 of 5
कृति सेनन
- फोटो : इंस्टाग्राम @kritisanon
कृति सेनन कई फिल्मों को अपने दम पर हिट करवा चुकी हैं। इनमें 'बरेली की बर्फी' और 'लुका छिपी' और 'मिमी' शामिल हैं। वे अपनी हर फिल्म में कुछ अलग करती नजर आती हैं। दर्शक उनके अभिनय के अलावा उनके डांस के भी दीवाने हैं।
कृति सेनन ने अभिनय के साथ-साथ अपना मेकअप लाइन भी लॉन्च किया है। इसके अलावा वे फिल्मों को प्रोड्यूस भी कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने अलीबाग में एक आलीशान बंगला भी लिया है। धीरे-धीरे ही कृति अपने सपनों को साकार कर रही हैं।