ग्लैमर वर्ल्ड का एक आकर्षण है। लाइट, कैमरा, एक्शन, चकाचौंध भरी दुनिया। बड़ी संख्या में फैंस, दौलत और शोहरत...हर कोई फिल्म इंडस्ट्री में इन चीजों के सपने देखता है। इसके लिए ऑडिशन की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। खूब पापड़ बेलने पड़ते हैं और तब कहीं जाकर सफलता मिलती है। लेकिन, भगवान की भक्ति का रंग इससे भी गाढ़ा होता है, यह रंग जिस पर चढ़ जाए उसे सारी चकाचौंध फीकी ही लगती है। तभी तो कुछ सितारों ने इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाने के बाद भक्ति मार्ग पर जाने के लिए एक पल में इंडस्ट्री से मुंह फेर लिया। आज हम आपको उन एक्ट्रेस से मिलवा रहे हैं, जिन पर जिन पर कृष्ण भक्ति का ऐसा रंग चढ़ा कि उन्होंने एक पल में अपना करियर छोड़ दिया और अब सामान्य जिंदगी जी रही हैं