फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota Srinivasa Rao: अमिताभ से लेकर टाइगर तक के साथ किया काम, इन बॉलीवुड फिल्मों में नजर आए थे श्रीनिवास राव

Sun, 13 Jul 2025 01:04 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kota Srinivasa Rao in Bollywood Films: साउथ फिल्मों के जाने-माने अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का आज रविवार को निधन हो गया। अभिनेता ने साउथ के अलावा कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया था। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में। 

विज्ञापन
1 of 8
टाइगर श्रॉफ, कोटा श्रीनिवास राव और अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

कोटा श्रीनिवास राव सिनेमाई दुनिया के उन दिग्गज अभिनेताओं में शुमार थे, जिन्हें साउथ से लेकर बॉलीवुड फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए जाना जाता था। अभिनेता के निधन से पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकारों के साथ भी दिवंगत अभिनेता ने काम किया था, जिसमें अमिताभ बच्चन से लेकर टाइगर श्रॉफ तक के नाम शामिल हैं। चलिए जानते हैं कोटा श्रीनिवास राव की बॉलीवुड फिल्मों के बारे में…

विज्ञापन

2 of 8
प्रतिघात - फोटो : सोशल मीडिया

प्रतिघात
साल 1987 में रिलीज हुई फिल्म 'प्रतिघात' का निर्देशन एन.चंद्रा ने किया था। कोटा श्रीनिवास के बॉलीवुड करियर की यह पहली फिल्म थी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में सुजाता मेहता नजर आई थीं।

विज्ञापन

3 of 8
फिल्म 'सरकार' - फोटो : सोशल मीडिया

सरकार
अमिताभ बच्चन अभिनीत 'सरकार' फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कोटा श्रीनिवास नजर आए थे और उन्होंने इसमें सेल्वर मनी की भूमिका निभाई थी। फिल्म का निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया था, जो एक एक्शन-थ्रिलर मूवी थी। इसमें कोटा श्रीनिवास के अलावा कई दिग्गज एक्टर्स शामिल रहे, जिनमें अभिषेक बच्चन, केके मेनन, कैटरीना कैफ जैसे नाम थे।

4 of 8
दरवाजा बंद रखो - फोटो : सोशल मीडिया

दरवाजा बंद रखो
साल 2006 में एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'दरवाजा बंद रखो' रिलीज हुई। इसमें कोटा श्रीनिवास राव ने एक जानवर के डॉक्टर का किरदार निभाया था, जिनका नाम डॉक्टर उमापति था। जेडी चक्रवर्ती के निर्देशन में इस फिल्म का निर्माण किया गया था। फिल्म की कहानी चार बदमाशों के इर्द-गिर्द घूमती है।

विज्ञापन

5 of 8
कोटा श्रीनिवास राव - फोटो : इंस्टाग्राम

डार्लिंग
राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में ही साल 2007 में 'डार्लिंग' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कोटा श्रीनिवास राव ने सायकैट्रिस्ट की भूमिका निभाई थी। फिल्म में फरदीन खान, ईशा देओल आदि कलाकार भी मौजूद थे।

विज्ञापन

6 of 8
कोटा श्रीनिवास राव - फोटो : इंस्टाग्राम

लक
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त की फिल्म 'लक' 2009 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई थी। फिल्म में कोटा श्रीनिवास राव ने स्वामी की भूमिका निभाई थी। फिल्म में दिवंगत अभिनेता के अलावा इमरान खान, मिथुन चक्रवर्ती, श्रुति हासन जैसे कलाकार नजर आए थे।

विज्ञापन

7 of 8
रक्त चरित्र - फोटो : सोशल मीडिया

रक्त चरित्र
विवेक ओबरॉय और सूर्या अभिनीत 'रक्त चरित्र' 2010 में रिलीज हुई थी, जिसमें दिवंगत अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव ने राजिदी नागमणि रेड्डी की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा अभिनेता 'रक्त चरित्र 2' में भी नजर आए थे।

विज्ञापन

8 of 8
बागी - फोटो : इंस्टाग्राम@nadiadwalagrandson

बागी
टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर अभिनीत 'बागी' में भी कोटा श्रीनिवास राव ने भूमिका अदा की थी। उन्होंने फिल्म में दसन्ना का किरदार निभाया था। यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी, जो दिवंगत एक्टर की आखिरी बॉलीवुड फिल्म थी। फिल्म का निर्देशन सब्बीर खान ने किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें