कोटा फैक्ट्री 3
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉडमास यानी बी ओ डी एम ए एस अर्थात ब्रैकेट, ऑर्डर ऑफ पॉवर्स, डिवीजन, मल्टीप्लिकेशन, एडीशन और सबट्रैक्शन, फार्मूले से जितेंद्र कुमार के ‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3 के डेट अनाउंसमेंट वीडियो में दिखाए गए गणित के समीकरण का हल आठ निकलता है। महीना वह जून इस वीडियो में ही बता देते हैं। इस लिहाज से तारीख निकालने के लिए जो पहेली उन्होंने वीडियो में सुझाई उसका हल आठ निकला है। वीडियो के हिसाब से नेटफ्लिक्स पर ‘कोटा फैक्ट्री’ का तीसरा सीजन आठ जून को प्रसारित होना चाहिए था, लेकिन नेटफ्लिक्स ने पहले से ही इसकी रिलीज डेट 20 जून तय कर रखी थी। जितेंद्र कुमार का दिखाया गणित का इक्वेशन गलत निकलने के बाद नेटफ्लिक्स में हड़कंप मचा और उसकी टीम को आनन फानन में इसकी रिलीज डेट तय रणनीति से पहले ही घोषित कर देनी पड़ी।