फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: शनिवार को ‘परम सुंदरी’ का बढ़ा कलेक्शन, ‘कुली’ के आगे नतमस्तक हुई ‘वॉर 2’

Sun, 31 Aug 2025 08:22 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office: शनिवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर सभी फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन किया। 'परम सुंदरी' से लेकर 'कुली' और 'वॉर 2' के कलेक्शन में उछाल देखने को मिला। जानें बाकी फिल्मों का हाल। 

विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : एक्स

सिनेमाघरों में इस समय दर्शकों को कई फिल्में देखने को मिल रही हैं। इस कड़ी में 'परम सुदंरी' से लेकर 'कुली', 'वॉर 2' और 'महावतार नरसिम्हा' जैसी फिल्में शामिल हैं। शनिवार का दिन सभी फिल्मों के लिए शुभ समाचार लेकर आया, क्योंकि सबके कलेक्शन में बढ़त देखने को मिली है। जान्हवी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'परम सुंदरी' ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। आइए जानते हैं अन्य फिल्मों के लिए कैसा साबित हुआ शनिवार।

विज्ञापन

2 of 5
परम सुंदरी - फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms

परम सुंदरी
जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत 'परम सुंदरी' को रिलीज के दूसरे दिन भी दर्शकों का प्यार मिला। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। लेकिन बीते शनिवार को फिल्म ने 9 करोड़ रुपये कमाए। इस हिसाब से 'परम सुंदरी' ने दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 16.26 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जान्हवी कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा संजय कपूर, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी, इनायत वर्मा जैसे कलाकार भी नजर आए हैं।

विज्ञापन

3 of 5
जानिए कब देख सकेंगे रजनीकांत की फिल्म कुली - फोटो : इंस्टाग्राम@cooliemovieofficial

कुली
रजनीकांत स्टारर ‘कुली’ ने बॉक्स ऑफिस पर एकबार फिर से दम दिखाया है। बीते कुछ दिनों से फिल्म के कलेक्शन में लगातार कमी देखी जा रही थी। लेकिन शनिवार के दिन फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए 3.24 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने शुक्रवार को 1.7 करोड़ रुपये कमाए थे। अगर 'कुली' के कुल कलेक्शन की बात करें, तो इसने 17 दिनों में 276.44 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। रविवार के दिन फिल्म के कलेक्शन में और उछाल देखने को मिल सकता है।

4 of 5
'वॉर 2' - फोटो : X

वॉर 2
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ के लिए भी शनिवार शुभ साबित हुआ। इस फिल्म ने शनिवार को 1.10 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि शुक्रवार को फिल्म लाखों में सिमट गई थी और इसने मात्र 65 लाख रुपये कमाए थे। 'वॉर 2' ने 17 दिनों में अभी तक कुल 233 करोड़ रुपये कमाए हैं। आपको बताते चलें कि जहां कुछ दिनों तक 'कुली' और 'वॉर 2' में जबरदस्त टक्कर हुई थी। वहीं अब 'वॉर 2' 'कुली' के आगे नतमस्तक नजर आ रही है, क्योंकि दोनों के कलेक्शन में अब बहुत अंतर देखने को मिल रहा है, जिसमें कुली ने बाजी मारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'महावतार नरसिम्हा' की झलक और रिलीज डेट - फोटो : इंस्टाग्राम@hombalefilms

महावतार नरसिम्हा
अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी एनिमेशन फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 37 दिन हो चुके हैं। फिल्म ने शनिवार को रिपोर्ट्स के मुताबिक 1.5 करोड़ के आस-पास का कलेक्शन किया है। बात करें, 'महावतार नरसिम्हा' के कुल कलेक्शन की तो, इसने अभी तक भारत में 241 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो इसने 287 करोड़ रुपये कमाए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें