फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office: शनिवार को ‘महावतार नरसिम्हा’ ने लगाई छलांग, ‘सन ऑफ सरदार 2’ सहित अन्य फिल्मों की भी बढ़ी कमाई

Sun, 10 Aug 2025 08:16 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: शनिवार का दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के लिए ठीक साबित हुआ। 'महावतार नरसिम्हा' से लेकर बाकी फिल्मों के कलेक्शन में भी बढ़त देखने को मिली है। 

विज्ञापन
1 of 7
बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का हाल - फोटो : एक्स

सिनेमाघरों में  इन दिनों की जॉनर की फिल्में दिखाई जा रही हैं। इस कड़ी में 'उदयपुर फाइल्स' और 'अंदाज 2' से लेकर 'महावतार नरसिम्हा', 'धड़क 2' जैसी कई फिल्में शामिल हैं। शनिवार का दिन ज्यादातार फिल्मों के लिए औसत रहा, लेकिन 'महावतार नरसिम्हा' ने बाजी मारते हुए सभी को कमाई के मामले में धूल चटा दी। आइए जानते हैं अन्य फिल्मों का हाल।

विज्ञापन

2 of 7
उदयपुर फाइल्स कन्हैया लाल टेलर - फोटो : सोशल मीडिया

उदयपुर फाइल्स
विजय राज अभिनीत 'उदयपुर फाइल्स' कई दिनों से कोर्ट का चक्कर काटने के बाद शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसने ओपनिंग डे पर थिएटर्स में महज 13 लाख रुपये से शुरुआत की थी। बीते शनिवार को फिल्म ने रिपोर्ट्स के मुताबिक सिर्फ 1 लाख रुपये कमाए थे। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे कन्हैया लाल टेलकर की हत्या कथित तौर पर मोहम्मद रियाज और मोहम्मद गौस ने की थी।

विज्ञापन

3 of 7
अंदाज 2 ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

अंदाज 2
सुनील दर्शन की फिल्म ‘अंदाज 2’ भी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस बार फिल्म में आयुष कुमार, कायशा और नताशा फर्नांडिस जैसे नए कलाकार नजर आए हैं। इसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 12 लाख रुपये कमाए थे। वहीं शनिवार को फिल्म ने 19 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इस हिसाब से कुल कलेक्शन की बात करें, 'अंदाज 2' ने 31 लाख रुपये कमा लिए हैं। आपको बताते चलें कि यह फिल्म साल 2003 में आई फिल्म 'अंदाज' का सीक्वल है।

4 of 7
फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

सन ऑफ सरदार 2
अजय देवगन अभिनीत ‘सन ऑफ सरदार 2’ की कमाई में शनिवार को उछाल देखने को मिला है। फिल्म ने शनिवार को 4 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने शुक्रवार को 1.25 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ने 9 दिनों में  कुल 38.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 

विज्ञापन

5 of 7
धड़क 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar

धड़क 2 
सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'धड़क 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 9 दिनो हो चुके हैं। फिल्म ने बीते शनिवार 1.40 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने शुक्रवार को मात्र 60 लाख रुपये कमाए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 18.70 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

विज्ञापन

6 of 7
'महावतार नरसिम्हा' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

महावतार नरसिम्हा
'महावतार नरसिम्हा' का जादू बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। इसने सभी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए शनिवार को सबसे ज्यादा कलेक्शन किया। अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी 'महावतार नरसिम्हा' ने शनिवार को 19.50 करोड़ रुपये कमाए। वहीं शुक्रवार को फिल्म ने 7.50 करोड़ रुपये कमाए थे। अभी तक 16 दिनों में फिल्म ने 145.15 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सैयारा - फोटो : एक्स

सैयारा
अहान पांडे और अनीत पड्डा अभिनीत 'सैयारा' के कलेक्शन में शनिवार को फिर से बढ़त देखने को मिली है। फिल्म ने शनिवार को 3.35 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने शुक्रवार को 2 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ने 23 दिनों में 314.10 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें