फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitish Bharadwaj: एक नक्षत्र में पैदा हुए थे नीतीश और श्रीकृष्ण, बीजेपी और सुशांत सिंह राजपूत से भी है कनेक्शन

Sun, 02 Jun 2024 07:20 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नीतीश भारद्वाज का जन्म 2 जून 1963 को हुआ था। उन्होंने दो बार शादी की। पहली शादी साल 1991 में मोनिषा पाटिल से की थी, जो 2005 तक चली। 
विज्ञापन
1 of 5
नीतीश भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला
टीवी शो 'महाभारत' में भगवान कृष्ण का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए अभिनेता नीतीश भारद्वाज आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने कृष्ण का रोल कुछ ऐसा अदा किया कि लोग उन्हें श्रद्धा के साथ देखने लगे। इतना ही नहीं कुछ लोग तो उन्हें भगवान ही मान बैठे। एक बार नीतीश ने अपने बारे में दिलचस्प बात बताते हुए कहा था कि वो रोहिणी नक्षत्र में पैदा हुए थे। कमाल की बात यह है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भी भादो महीने के कृष्ण पक्ष अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में ही हुआ था।
विज्ञापन

2 of 5
नीतीश भारद्वाज - फोटो : इंस्टाग्राम @nitishbharadwaj.krishna
नीतीश भारद्वाज का जन्म 2 जून 1963 को हुआ था। उन्होंने दो बार शादी की। पहली शादी साल 1991 में मोनिषा पाटिल से की थी, जो 2005 तक चली। इसके बाद साल 2009 में उन्होंने स्मिता से विवाह किया था। पढ़ाई-लिखाई पूरी हुई तो नीतीश काम काज में जुट गए। जीवन यापन के लिए उन्होंने बतौर वेटरनरी सर्जन अपनी नौकरी की शुरूआत की, लेकिन उनका मन तो कुछ और ही कह रहा था। 
विज्ञापन

3 of 5
नीतीश भारद्वाज - फोटो : इंस्टाग्राम @nitishbharadwaj.krishna
नीतीश भारद्वाज अभिनय की दुनिया में कदम रखने की ख्वाहिश के चलते मराठी थिएटर करने लगे और यहीं से किस्मत का सितारा चमकना शुरू हो गया। जल्द ही उन्हें बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में कृष्ण का किरदार करने का मौका मिला और उसके बाद तो जो कुछ हुआ, उसके बारे में लगभग सभी जानते हैं। खुद नीतीश भी इसे अपने लिए भाग्यशाली मानते हैं।

4 of 5
नीतीश भारद्वाज - फोटो : इंस्टाग्राम @nitishbharadwaj.krishna
'महाभारत' में काम करने के बाद नीतीश का जादू कुछ ऐसा चला था कि जब भी किसी को भगवान कृष्ण के किरदार के लिए अभिनेता की जरुरत होती थी, तो तुरंत नीतीश याद आ जाते थे। नीतीश को अपने जीवन में कई बार इस किरदार को निभाने का मौका मिला। 'श्री कृष्ण', 'मन में है विश्वास', 'गीता रहस्य' और 'विष्णु पुराण' ऐसे टीवी धारावाहिक है, जिनमें नीतीश ने श्रीकृष्ण का किरदार अदा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नीतीश भारद्वाज - फोटो : इंस्टाग्राम @nitishbharadwaj.krishna
नीतीश ने टीवी के अलावा बड़े परदे पर भी अपने अभिनय की छाप छोड़ी। उन्होंने कई मराठी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई है। इसके अलावा उन्होंने मलयालम सिनेमा में भी काम किया है। हिंदी सिनेमा की बात करें तो नीतीश ने सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'केदारनाथ' और ऋतिक रोशन की फिल्म 'मोहेंजो दारो' में भी अभिनय किया है। नीतीश की पहचान केवल अभिनेता तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने साल 1996 में जमशेदपुर सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। साल 1999 में उन्होंने मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह के खिलाफ राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें