फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahipal: धार्मिक फिल्मों से अभिनेता महिपाल बने स्टार, माला सिन्हा-मीना कुमारी जैसी एक्ट्रेस संग किया था काम

Thu, 15 May 2025 12:42 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mahipal Death Anniversary: भारतीय सिनेमा के इतिहास में ऐसे कई कलाकार हुए, जिन्होंने फिल्मी दुनिया में गहरा प्रभाव छोड़ा। इन्हीं एक्टर्स में महिपाल का नाम भी शामिल था, जिन्होंने स्टंट फिल्मों से लेकर भक्ति फिल्मों तक में शानदार काम किया। 


 
विज्ञापन
1 of 6
महिपाल - फोटो : एक्स- @4331Subhash

1950 और 60 के दशक में शानदार अभिनय से सबके दिलों में राज करने वाले महिपाल ने मारवाड़ी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद फिल्मी सफर साधारण स्टंट फिल्मों से शुरू होकर भक्ति और माइथोलॉजिकल फिल्मों में भगवान के किरदारों तक पहुंचा और महिपाल दर्शकों की नजर में एक स्टार बन गए। अभिनेता ने कई दिग्गज एक्ट्रेस के साथ भी काम किया था। 15 मई 2005 में महिपाल का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर जानेंगे उनके सिनेमाई दुनिया में कमाल के बारे में।

विज्ञापन

2 of 6
महिपाल - फोटो : एक्स- @ChitrapatP

सिनेमा करियर की शुरुआत
महिपाल भंडारी का जन्म 24 नवंबर 1919 को जोधपुर में हुआ था। महिपाल को बचपन से ही कला में खास रूचि थी। उन्होंने कॉलेज के दिनों में थिएटर के जरिए लोगों को अपनी एक्टिंग का कायल बना लिया था। साल 1942 में महिपाल ने मारवाड़ी फिल्म 'नजराना' से अपने सिनेमाई करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, इस फिल्म से उन्हें कुछ खास पहचान नहीं मिली।

विज्ञापन

3 of 6
महिपाल - फोटो : एक्स- @nitingodbole

स्टंट फिल्मों में भी किया काम
1950 के दशक की समाप्ति तक महिपाल की पहचान एक कुशल अभिनेता के रूप में हो चुकी थी। अभिनेता को बॉलीवुड में स्टंट फिल्मों के लिए भी जाना जाता था। उन्होंने 'पारसमणि', 'जबक', 'कोबरा गर्ल', 'जंतर मंतर' जैसी स्टंट फिल्मों में काम किया। इसके अलावा महिपाल ने अरेबियन नाइट्स थीम वाली फिल्में भी कीं, जिसमें 'अलीबाबा और 40 चोर', 'अलादीन और जादुई चिराग' जैसी फिल्में शामिल थीं।

4 of 6
महिपाल - फोटो : एक्स- @4331Subhash

भगवान के रोल ने बदली किस्मत और मिली पहचान
महिपाल ने कई अहम रोल किए, लेकिन उन्हें असली प्रसिद्धि तब मिली, जब उन्होंने पौराणिक (माइथोलॉजिकल) फिल्मों में अभिनय करना शुरू किया। एक दिन फिल्ममेकर होमी वाडिया के असिस्टेंट का कॉल आया, जिसने अभिनेता की जिंदगी बदल दी। श्री गणेश महिमा' फिल्म में महिपाल ने पहली बार गणेश भगवान का किरदार निभाया, जो हिट हुई और इसके बाद अभिनेता का करियर चमक उठा। इस फिल्म के बाद महिपाल ने 'संपूर्ण रामायण', 'वीर भीमसेन', 'वीर हनुमान', 'हनुमान पाताल विजय', 'जय संतोषी मां' जैसी धार्मिक फिल्मों में नजर आए, जो हिट साबित हुई। इन फिल्मों के बाद दर्शक अभिनेता को भगवान मानने लगे थे।

विज्ञापन

5 of 6
महिपाल - फोटो : एक्स- @4331Subhash

मीना कुमारी और माला सिन्हा जैसी चर्चित एक्ट्रेस के साथ किया काम
महिपाल का अभिनय करियर केवल धार्मिक फिल्मों तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने अपने समय में 130 से अधिक फिल्मों में काम किया था। इस दौरान उन्होंने कई चर्चित अभिनेत्रियों के साथ भी काम किया था। अभिनेता एक्ट्रेस मीना कुमारी के साथ 'श्री गणेश महिमा' फिल्म में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने माला सिन्हा, निरुपा रॉय जैसी अभिनेत्रियों के साथ भी काम किया था। उनके साथ काम करना अपने आप में एक उपलब्धि माना जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महिपाल - फोटो : एक्स- @Bollywoodirect

महिपाल की आखिरी फिल्म और फिर गुमनामी
महिपाल ने अपने समय में कई शानदार फिल्में दीं। साल 1959 में वी शांताराम के निर्देशन में बनी फिल्म 'नवरंग' उनके करियर की सबसे हिट फिल्म रही, जिसका गाना 'आधा है चंद्रमा रात आधी और जा रे हट नटखट' आज भी लोगों की जुबान पर हैं। इसके बाद कई फिल्में देने के बाद अभिनेता ने साल 1986 में 'अमर ज्योति' फिल्म कीं और सिनेमा की दुनिया से दूरी बना ली। फिर 15 मई 2005 को अभिनेता का दिल का दौरा पड़ने से 86 की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता के सिनेमा की दुनिया में शानदार योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें