टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा सुसाइड मामले में आरोपी शीजान खान को कोर्ट ने हाल ही में, उनके प्रोफेशनल लाइफ को देखते हुए विदेश की यात्रा करने की अनुमति दी है, लेकिन इसके बाद भी एक्टर की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। शीजान टीवी के सबसे पॉपुलर स्टंट शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 13 का हिस्सा हैं। अब हाल ही में, अभिनेता को एक बार ‘अली बाबा’ के कॉस्ट्यूम में देखा गया है, जिसके बाद लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।