कबीर सिंह
- फोटो : एक्स
इन फिल्मों से पहचानी जाती हैं कियारा
साल 2016 में कियारा आडवाणी ने 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' फिल्म में अभिनय किया। यह फिल्म पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की लाइफ स्टोरी पर आधारित थी, जिसमें एक्ट्रेस ने धोनी की पत्नी साक्षी रावत का किरदार निभाया था। फिर 2019 में 'कबीर सिंह' फिल्म बनी, जो रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। इसमें कियारा ने प्रीति सिक्का की भूमिका निभाई, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। 2019 में ही एक्ट्रेस ने 'गुड न्यूज' फिल्म की, जिसमें उन्होंने मोनिका बत्रा का किरदार किया। साल 2021 में अभिनेत्री ने वीर शहीद विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित फिल्म 'शेरशाह' में काम किया, जिसमें उन्होंने शहीद की पत्नी डिंपल चीमा की भूमिका अदा की थी। 2022 में एक्ट्रेस ने 'भूल भुलैया 2' फिल्म की, जिसमें उन्होंने रीत ठाकुर का किरदार किया और 'जुगजुग जियो' में अभिनेत्री ने नैना शर्मा की भूमिका निभाई। फिर 2023 में कियारा आडवाणी ने रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' की, जिसमें एक्ट्रेस कथा कपाड़िया के किरदार में दिखीं।