फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kevin Jonas: देसी गर्ल के जेठ जी केविन जोनस को हुआ स्किन कैंसर, पोस्ट साझा कर फैलाई जागरूकता

Wed, 12 Jun 2024 06:35 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
केविन जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम
गायक केविन जोनस इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। केविन जोनस प्रियंका चोपड़ा के पति गायक निका जोनस के बड़े भाई हैं। दरअसल केविन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट साझा किया है। गायक ने उस पोस्ट के जरिए अपने स्किन कैंसर के बारे में अपने फैंस को बताया है। साथ ही साथ उन्होंने स्किन कैंसर के प्रति जागरूक रहने का भी संदेश दिया है। सोशल मीडिया पर केविन का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है --
 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
केविन जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम
'द लीव बिफोर यू लव मी' के गायक केविन दो प्यारे से बच्चों के पिता हैं। हाल ही अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से उन्होंने अपने स्किन कैंसर के बारे में लोगों को बताया। गायक ने वीडियो साझा करते हुए लिखा है, 'जब कोई फुंसी आपके चेहरे पर निकल आए तो उसे अनदेखा या नजरअंदाज नहीं करें, अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें'। 
विज्ञापन

3 of 5
केविन जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम

केविन जोनस ने अपने वीडियो में कहा है, 'आज मैं अपने सिर से बेसल सेल कार्सिनोमा हटा रहा हूं। वास्तव में ये छोटा सा मस्सा सिर्फ एक मस्सा नहीं बल्कि कैंसर है जिसकी सर्जरी करवानी होगी। आप लोग भी नियमित रूप से अपने मस्सों की जांच करवाएं और सेहत के प्रति जागरूक रहें'। 

4 of 5
केविन जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम
इससे पहले प्रियंका चोपड़ा के पति और गायक निक जोनस ने भी अपने प्रशंसकों को सूचित किया था कि वे बीमार हैं। उन्होंने अपने स्वास्थ्य अपडेट साझा करते हुए बताया था कि उन्हें फ्लू हो गया है और इसी वजह से उनके टूर में देरी होने वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केविन जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर जैसे ही केविन ने अपने स्वास्थ्य की जानकारी को अपने फैंस के संग साझा किया उनके प्रशंसकों ने उनके लिए प्रार्थना वाले संदेश भेजने शुरू कर दिए। कई यूजर ने कमेंट सेक्शन में टिप्पणी करते हुए उनके लिए दुआ मांगी और कहा कि. 'आप जल्दी से ठीक हो जाइए। हम सब आपके लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें