फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Keerthy Suresh: अगले महीने शादी करने जा रही हैं कीर्ति सुरेश, कौन है दूल्हा और कहां होंगे सात फेरे? जानें

Tue, 19 Nov 2024 02:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री कीर्ति सुरेश की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। खबर आ रही है कि अगले महीने अभिनेत्री शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इसके लिए लोकेशन भी फाइनल हो चुकी है। और दूल्हा कौन है? आइए जानते हैं...
 
विज्ञापन
Keerthy Suresh - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री कीर्ति सुरेश के घर शहनाई बजने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री अपने लॉन्ग टर्न बॉयफ्रेंड एंटनी थैटिल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। कहा जा रहा है कि अगले महीने दोनों शादी रचाएंगे। कीर्ति जहां फिल्मी दुनिया का चर्चित नाम हैं, वहीं एंटनी बिजनेसमैन हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

कीर्ति सुरेश - फोटो : इंस्टाग्राम @keerthysureshofficial
हिंदी सिनेमा में कर रहीं डेब्यू
कीर्ति सुरेश इन दिनों अपनी आगामी फिल्म बेबी जॉन को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के जरिए वे हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म की रिलीज से पहले कीर्ति की निजी जिंदगी को लेकर खबर आई है कि वे विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं। हालांकि, अभिनेत्री की शादी की खबरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। खुद अभिनेत्री या उनके परिवार की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। 
Yash Rathi: आईआईटी भिलाई में स्टैंडअप कॉमेडी के नाम पर अश्लीलता का प्रदर्शन, कॉमेडियन यश राठी पर केस दर्ज

कीर्ति सुरेश - फोटो : इंस्टाग्राम @keerthysureshofficial
कब और कहां होगी शादी
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कीर्ति अपने बॉयफ्रेंड एंटनी थैटिल से शादी रचाएंगी। दोनों का रिश्ता करीब 14 साल पुराना है। कहा जा रहा है कि कीर्ति और एंटनी हाईस्कूल से एक-दूसरे को जानते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं और इसके लिए गोवा को चुना है। गोवा में 11 दिसंबर को इनकी शादी होने की खबर सामने आई हैं। 
विज्ञापन

कीर्ति सुरेश-एंटनी थैटिल - फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं एंटनी थैटिल?
कहा जा रहा है कि गोवा में शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। एंटनी थैटिल की बात करें तो बताया जा रहा है कि वे बिजनेसमैन हैं। कीर्ति सुरेश तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। कीर्ति सुरेश ने अपनी फिल्मी यात्रा 2000 में बाल कलाकार के रूप में की। उन्होंने फिल्म 'पायलट्स' में काम किया था। कीर्ति ने 2015 में तमिल फिल्म "इट्टू एना मय्यम" से बतौर अभिनेत्री अभिनय पारी शुरू की।
Anees Bazmee: शाहिद कपूर के साथ मतभेद की अटकलों पर बोलें अनीस बज्मी, कहा- मेरे दिमाग में अभी भी..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें