फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियलिटी शोज: छोटे पर्दे पर क्यों उतरे बड़े सितारे? बॉलीवुड से क्रिकेट तक; इन दिग्गजों ने संभाली होस्ट की सीट

Tue, 29 Sep 2026 06:30 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Stars Who Host TV Show: जिन चेहरों को दर्शक बड़े पर्दे, क्रिकेट के मैदान या फिल्मों के प्रमोशन के दौरान देखते थे, अब वही सितारे टीवी के अलग-अलग शो को होस्ट करते हुए लोगों के घरों तक पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 9
सितारे जो बने टीवी होस्ट - फोटो : अमर उजाला
एक दौर था जब बड़े बॉलीवुड सितारों के लिए टेलीविजन पर आना किसी खास मौके जैसा माना जाता था। अमिताभ बच्चन ने साल 2000 में 'कौन बनेगा करोड़पति' के साथ टीवी की दुनिया में कदम रखा और इसके बाद सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े नाम भी अलग-अलग टीवी फॉर्मेट का हिस्सा बने। लेकिन 2026 में जिस तरह एक के बाद एक बड़े सितारे छोटे पर्दे पर नजर आ रहे हैं, उसने इस ट्रेंड को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है।

इस समय टीवी पर अजय देवगन, अनिल कपूर, अमिताभ बच्चन, सलमान खान और माधुरी दीक्षित जैसे नाम अलग-अलग शो की कमान संभाल रहे हैं। वहीं क्रिकेट से जुड़े रोहित शर्मा और वीरेंद्र सहवाग भी रियलिटी शो की दुनिया में सक्रिय हैं। मराठी टीवी पर रितेश देशमुख पहले ही 'बिग बॉस मराठी' के जरिए दर्शकों से जुड़ चुके हैं। यानी सिनेमा, क्रिकेट और टीवी के बीच की पुरानी सीमाएं अब काफी हद तक धुंधली होती दिख रही हैं।
विज्ञापन

2 of 9
अजय देवगन - फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब
अजय देवगन: क्राइम पेट्रोल
बॉलीवुड के 'सिंघम' अजय देवगन के लिए 2026 टीवी डेब्यू का साल बन गया। उन्होंने 'क्राइम पेट्रोल- क्राइम का करट सीजन' में होस्ट और नैरेटर की भूमिका संभाली। शो का नया सीजन 31 अगस्त से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर शुरू हुआ। 

अजय का टीवी डेब्यू इसलिए भी चर्चा में रहा, क्योंकि 'क्राइम पेट्रोल' लंबे समय से अनूप सोनी होस्ट कर रहे थे। ऐसे में अजय का इस फॉर्मेट में आना शो के लिए एक नया स्क्रीन प्रेजेंस लेकर आए।
विज्ञापन

3 of 9
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अनिल कपूर:  इंडिया के टॉप 1%
अनिल कपूर भी टीवी पर एक अलग तरह का गेम शो लेकर आए हैं। ' इंडिया के टॉप 1%' में सामान्य ज्ञान के बजाय कंटेस्टेंट्स की लॉजिक, ऑब्जर्वेशन, कॉमन सेंस और प्रेजेंस ऑफ माइंड को परखा जाता है। यह इंटरनेशनल फॉर्मेट 'द 1% क्लब' का भारतीय रूपांतरण है। 

शो में 100 प्रतियोगी एक साथ खेल खेलते हैं और सवालों का स्तर धीरे-धीरे कठिन होता जाता है। इसकी एक खास बात यह भी है कि दर्शक घर बैठे भी सवालों के साथ जुड़ सकते हैं। शो सितंबर में स्टार प्लस और जियो हॉटस्टार पर शुरू हुआ।

4 of 9
माधुरी केबीसी - फोटो : सोशल मीडिया
माधुरी दीक्षित: केबीसी मराठी
अभिनेता के साथ-साथ अभिनेत्री माधुरी दीक्षित भी इस ट्रेंड का हिस्सा बन गई हैं। वह क्विज शो केबीसी के मराठी वर्जन 'कोण होणार करोडपती' को होस्ट कर रही हैं। बता दें कि अभिनेत्री ने 24 साल बाद बतौर होस्ट उनकी वापसी है। इससे पहले वह 2002 में 'कहीं न कहीं कोई है' को होस्ट करते हुए नजर आई थीं।
विज्ञापन

5 of 9
रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया
रितेश देशमुख: बिग बॉस मराठी
रितेश देशमुख इस ट्रेंड में नए नहीं हैं। अभिनेता 2026 में 'बिग बॉस मराठी' के छठे सीजन को होस्ट कर रहे हैं। यह सीजन 11 जनवरी से शुरू हुआ और 19 अप्रैल को समाप्त हुआ। यानी मराठी मनोरंजन में रितेश की पहचान अब सिर्फ अभिनेता की नहीं, बल्कि टीवी होस्ट की भी बन चुकी है।
 
विज्ञापन

6 of 9
रोहित शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@rohitsharma45
रोहित शर्मा: फैमिली फुल हाउस
क्रिकेट की दुनिया के बड़े नाम रोहित शर्मा ने भी एंटरटेनमेंट की पिच पर कदम रखा है। उनका शो ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ 19 सितंबर 2026 से सोनी टीवी पर शुरू हुआ। यह उनका टेलीविजन होस्टिंग डेब्यू है। 

शो में परिवारों के बीच सर्वे-बेस्ड सवालों और गेम्स के जरिए मुकाबला होता है। रोहित का अंदाज यहां उनके क्रिकेट वाले अवतार से थोड़ा अलग दिखाई देता है। मैदान पर रणनीति बनाने वाले रोहित अब परिवारों के बीच हंसी-मजाक और गेम का हिस्सा बन रहे हैं। शो के शुरुआती एपिसोड में श्रीयस अय्यर और कुणाल खेमू जैसे सितारे भी नजर आए।
विज्ञापन

7 of 9
राइज एंड फॉल 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @mxbyprimevideo
वीरेंद्र सहवाग: राइज एंड फॉल 2
क्रिकेट और रियलिटी टीवी का कनेक्शन सिर्फ रोहित शर्मा तक नहीं है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भी 'राइज एंड फॉल 2' के दूसरे सीजन को होस्ट कर रहे हैं। शो में अलग-अलग क्षेत्रों से आए प्रतियोगियों को 'रुलर्स' और 'वर्कर्स' में बांटा गया है।

दूसरे सीजन में गौतम गुलाटी, स्वरा भास्कर, करण पटेल और प्रियंका चाहर चौधरी समेत कई चर्चित चेहरे शामिल हैं। शो 26 सितंबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो गया है।

8 of 9
बिग बॉस 20 सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
सलमान: बिग बॉस 20
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान चौथे सीजन से 'बिग बॉस' को होस्ट कर रहे हैं और अब इस शो का 20वां सीजन आ रहा है। शो में सलमान प्रीमियर वाले दिन, फिनाले वाले दिन और वीकेंड का वार में नजर आते हैं।

जहां वह कंटेस्टेंट्स से बातचीत करते हैं और उनके पूरे हफ्ते के खेल को दिखाते, समझाते और बताते हैं। सितंबर 2026 में भी सलमान लगातार इसी शो को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 
विज्ञापन

9 of 9
'केबीसी 18' को होस्ट कर रहे हैं अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला
अमिताभ: कौन बनेगा करोड़पति 18
अपने करियर और आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोपति' होस्ट करना शुरू किया था। इसके बाद से वही इस क्विज शो को होस्ट कर रहे हैं। अब इस शो का 18वां सीजन चल रहा है।

आखिर क्यों टीवी की तरफ लौटे बड़े सितारे?
  • अगर देखा जाए तो टीवी अब छोटा मंच नहीं रह गया है। बड़े सितारों के लिए यह सीधे परिवारों तक पहुंचने का जरिया है। 
  • टीवी शो में बार-बार नजर आने से सितारे सिर्फ फिल्म रिलीज के समय ही नहीं, बल्कि लंबे समय तक दर्शकों के बीच बने रहते हैं।
  • हर स्टार टीवी पर अपनी अलग तरह से मौजूदगी दर्ज करा रहा है।
  • स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स के बढ़ते प्रभाव ने भी इस बदलाव को तेज किया है। 
  • अब कोई शो सिर्फ टीवी स्क्रीन तक सीमित नहीं रहता। 
  • टीवी चैनल और डिजिटल प्लेटफॉर्म दोनों पर मौजूदगी स्टार और शो को अलग-अलग तरह के दर्शकों तक पहुंचाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें