हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में कैटरीना कैफ का नाम शुमार है। दो दशक से अधिक का समय वह सिनेमा को दे चुकी हैं और ये पारी अभी भी जारी है। कैटरीना कैफ ने अपने करियर की शुरुआत भले ही धीमी गति से की हो लेकिन जब उन्होंने रफ्तार पकड़ी तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह एक मुख्य अभिनेत्री के रूप में उभर कर आईं। कैटरीना ने महज 14 साल की उम्र में ही खुद को साबित कर दिया था कि वो मनोरंजन जगत के लिए ही बनी हैं। आज यानी 16 जुलाई को अभिनेत्री अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर जानते हैं कैटरीना कैफ ने कैसे अपने करियर की शुरुआत की।
विज्ञापन
2 of 5
कैटरीना कैफ
- फोटो : इंस्टाग्राम @katrinakaif
छोटी उम्र में ही पैरेंट्स हो गए थे अलग
कैटरीना कैफ का जन्म 16 जुलाई 1983 को हांगकांग के तुरकोट्टे कुल में हुआ था। 14 साल की उम्र में ही कैटरीना अपने परिवार के साथ हवाई में सेटल हो गई थीं। इसके बाद अभिनेत्री लंदन चली आईं। उनके पिता कश्मीरी मूल के एक बिजनेसमैन थे। उनकी मां ब्रिटिश मूल की थीं। कहा जाता है कि जब कैटरीना छोटी थी तभी उनके माता-पिता अलग हो गए थे। उनकी मां ने ही अभिनेत्री और उनकी बहन की परवरिश की। अमेरिका पहुंचकर भी भारत को नहीं भूल पाईं किम, बोलीं- इंडिया के पास मेरा दिल है
विज्ञापन
3 of 5
कैटरीना कैफ
- फोटो : इंस्टाग्राम @katrinakaif
14 साल की उम्र में किया ये कारनामा
कैटरीना कैफ ने महज 14 साल की उम्र में ही खुद को साबित कर दिया था कि वह मनोरंजन जगत में नाम कमाने के लिए पैदा हुई हैं। उन्होंने 14 साल की उम्र में ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। हवाई में ही अभिनेत्री ने ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीतकर कारनामा कर दिखाया था। इस प्रतियोगिता से उन्हें खूब नाम मिला था। उन्होंने लंदन में फ्रीलांस मॉडलिंग भी की है।
4 of 5
कैटरीना कैफ
- फोटो : इंस्टाग्राम @katrinakaif
‘बूम’ से की थी शुरुआत
कैटरीना कैफ ने साल 2003 में आई फिल्म 'बूम' से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने इस फिल्म में खूब बोल्ड सीन दिए थे, जिसकी वजह से वह खूब सुर्खियों में रहीं। इस फिल्म को जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ ने प्रोड्यूस किया था। कैटरीना को एक फैशन शो में देखने के बाद इस फिल्म में कास्ट किया गया था, लेकिन उन्हें सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' से शोहरत मिलनी शुरू हुई। इसके बाद उन्होंने दो दशक में 'हमको दीवाना कर गए', 'नमस्ते लंदन', 'अजब प्रेम की गजब कहानी', 'जब तक है जान', 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' और 'मेरी क्रिसमस' जैसी फिल्मों में काम किया।