भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम: @kartikaaryan
'भूल भुलैया 3' की बात करें तो कार्तिक के रूह बाबा इस बार दो मंजुलिका से लड़ेंगे, जिनका किरदार विद्या बालन और माधुरी दीक्षित निभाएंगी। वहीं तृप्ति डिमरी फिल्म में आर्यन की प्रेमिका का किरदार निभाएंगी। यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म 1 नवंबर को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित के अलावा फिल्म में शानदार सहायक कलाकार हैं, जिनमें राजपाल यादव, विजय राज, अश्विनी कालसेकर, राजेश शर्मा, संजय मिश्रा और अन्य शामिल हैं।