फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: शादी के सवाल पर शरमाए कार्तिक आर्यन, आखिर मामला क्या है? वीडियो हो रहा वायरल

Wed, 06 Nov 2024 10:01 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kartik Aaryan:  कार्तिक आर्यन हाल ही में वाराणसी पहुंचें। उन्होंने गंगा आरती की। इस दौरान एक प्रशंसक ने उनसे शादी के बारे में पूछा, जिस पर अभिनेता शरमा गए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम
कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ ने सिनेमाघरों में धूम मचा रखी है। अभिनेता फिल्म के प्रदर्शन का लुत्फ उठा रहे हैं। ‘भूल भुलैया 3’ ने पांचवें दिन ही बॉक्स ऑफिस पर 137 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म के प्रदर्शन से खुश कार्तिक वाराणसी मां गंगा के दर्शन करने पहुंचें। अभिनेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरती के बाद कार्तिक से एक प्रशंसक शादी के बारे में पूछता है और वह शरमाते हुए नजर आते हैं।


 
विज्ञापन

2 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो
सोशल मीडिया पर पैपराजी द्वारा एक वीडियो साझा किया गया है। इस वीडियो में कार्तिक गंगा आरती करते हुए नजर आते हैं। आरती के बाद कार्तिक से उनका एक प्रशंसक पूछता है, 'शादी कब कर रहे हो'। यह सुनकर कार्तिक मुस्कुराने लगे। वह शरमा रहे थे। कमेंट सेक्शन में प्रशंसक खूब कमेंट कर रहे हैं। 
Box Office Collection: सिनेमाघरों में 'रूह बाबा'- 'मंजुलिका' का जलवा बरकरार, 'सिंघम अगेन' के छूट रहे पसीने

 
विज्ञापन

3 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
 ‘भूल भुलैया 3’ का प्रदर्शन
 ‘भूल भुलैया 3’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 35.5 करोड़ रुपये, शनिवार को 37 करोड़ जोड़ें। हालांकि, रविवार को थोड़ी गिरावट जरूर देखने को मिली और इसने 33.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने  सोमवार को हिंदी में 37.45 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई। रिलीज के पांचवें दिन तक इसने 137 करोड़ा का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस से कर लिया। 


 

4 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
थिएटर पहुंच कर प्रशंसकों को किया सरप्राइज
फिल्म को प्रशंसकों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया से रोमांचित होकर कार्तिक रविवार को, उन्होंने मुंबई के गेयटी गैलेक्सी थिएटर में पहुंचें। उन्होंने अपनी उपस्थिति से प्रशंसकों को चौंका दिया। वहां, पर उनका जोर-शोर से स्वागत किया गया। इस दौरान कैजुअल चेकर्ड शर्ट पहने कार्तिक अपनी कार पर चढ़े और अपने प्रशंसकों के प्यार का आनंद उठाते हुए "हाउसफुल" का साइन दिखाया। इस खास पल को उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी साझा किया। उन्होंने लिखा, हर जगह "हाउसफुल।" 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
फिल्म के बारे में
‘भूल भुलैया 3’ 2007 की हिट फिल्म ‘भूल भुलैया’ की तीसरी किस्त है। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने भूत भगाने वाले की भूमिका निभाई थी। कार्तिक ने पहली बार 2022 में ‘भुलैया 2’ के साथ फ्रैंचाइजी में कदम रखा और यह हॉरर-कॉमेडी हिट हो गई। अब अपने ‘रूह बाबा’ के किरदार से कार्तिक ने फिर से वापसी की। 
Akshay Kumar: 'भोला-भाला बनते थे, कई गर्लफ्रेंड्स थी उनकी', अक्षय को लेकर गुड्डी मारुति ने खोले बड़े राज

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें