रवीना टंडन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस पार्टी में जब रवीना की एंट्री के समय डीजे ने ‘टिप टिप बरसा पानी’ बजाया तो पूरी की पार्टी एकदम से रंग में आ गई। वहां पहले से चल रहे तंबोला में भी रवीना हाउजी की पर्ची और पेन लिए अपनी किस्मत आजमाते दिखीं और इसी समय एक लम्हा वह भी आया, जब रवीना ने सबका दिल जीत लिया। हुआ यूं कि इस पार्टी में राजस्थान सर्किट के वरिष्ठ फिल्म वितरक राज बंसल उर्फ राजू भाई भी मौजूद थे। रवीना के पिता फिल्म निर्माता, निर्देशक रवि टंडन के समय से रवीना को जानते रहे राज बंसल ने जब तंबोला में इनाम जीता और रवीना को उन्हें पारितोषिक देने के लिए बुलाया गया तो वह ये कहते हुए पीछे हटने लगीं, ‘इन्हें मैं कैसे इनाम दे सकती हूं।’