करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम: @therealkarismakapoor, @bachchan
पांच साल का रिश्ता, सगाई और फिर टूटा दिल
करिश्मा कपूर की जिंदगी में फिर अभिषेक बच्चन की एंट्री हुई। दोनों ने करीब पांच साल एक-दूसरे को डेट किया। 2002 में दोनों की सगाई हो गई। मगर, करिश्मा कपूर बच्चन परिवार की बहू बनते-बनते रह गईं। बता दें कि करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की सगाई हो गई थी। मगर, रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया। सगाई टूटने के बाद करिश्मा कपूर का दिल बुरी तरह टूटा था। उन्होंने कहा था, 'मैं नहीं चाहती कि कोई भी लड़की इससे गुजरे। मैं बहुत कुछ झेल चुकी हूं, लेकिन जो कुछ भी हुआ, मैं उससे समझौता भी कर चुकी हूं। मैं बस इतना ही कहूंगी कि जो किस्मत में लिखा है, वह होना ही है'।