फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karishma Kapoor: जब करिश्मा कपूर से टूट गया था अभिषेक बच्चन का रिश्ता, अमिताभ ने बताया कहां बिगड़ी बात

Fri, 20 Jun 2025 11:45 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karishma Kapoor Abhishek Bachchan: एक वक्त था जब करिश्मा कूपर अभिषेक बच्चन को डेट कर रही थीं। दोनों की शादी होने वाली थी। हालांकि दोनों का रिश्ता टूट गया। अमिताभ बच्चन ने बताया था कि बात कहां बिगड़ी थी।
विज्ञापन
1 of 5
करिश्मा कपूर, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
संजय कपूर के साथ शादी करने से पहले करिश्मा कपूर की सगाई अभिषेक बच्चन के साथ हुई थी। जया बच्चन ने बहुत ही फख्र के साथ एलान किया था कि करिश्मा कपूर उनके घर की बहू बनने जा रही हैं। हालांकि किसी वजह से दोनों ने सगाई तोड़ दी। साल 2015 में अमिताभ बच्चन ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में बताया कि आखिर दोनों की सगाई क्यों टूटी थी।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : साभार-अमिताभ बच्चन के ब्लॉग से
अमिताभ ने रखी थी अपनी बात
बातचीत में अमिताभ बच्चन ने बताया 'यह एक नाजुक पल था। रिश्ते बन रहे हैं, रिश्ते टूट रहे हैं। यह किसी भी युवा के लिए दुखद हो सकता है और जाहिर है परिवार के लिए भी। हम नहीं चाहते कि ऐसा किसी के साथ हो लेकिन अगर परिस्थितियां मिलन के लिए अच्छी नहीं हैं, तो बेहतर है कि आप अलग-अलग रास्ते अपनाएं। हमारे यहां भी यही हुआ।'

यह खबर भी पढ़ें: World Refugee Day: डंकी से लेकर शिकारा तक इन फिल्मों में दिखाया गया शरणार्थियों का दर्द, रुला देंगी कहानियां
विज्ञापन

3 of 5
करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ therealkarismakapoor
भगवान आपके लिए बुरा नहीं चाहता
अमिताभ बच्चन ने आगे कहा 'मेरे परिवार ने हमेशा उस बात को माना है जो मेरे पिता ने बहुत पहले मुझे सिखाया था। मन का हो तो अच्छा, मन का न हो तो और अच्छा। वो फिर भगवान के मन का होता है और भगवान आपके लिए कभी बुरा नहीं चाहेगा।'

4 of 5
करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम: @therealkarismakapoor, @bachchan
पांच साल तक चला रिश्ता
करिश्मा और अभिषेक कथित तौर पर पांच साल तक रिश्ते में रहे। उनकी सगाई का जश्न धूमधाम से मनाया गया। करिश्मा ने खुद बच्चन परिवार में शामिल होने को लेकर खुशी जताई थी। उन्होंने कहा था 'इस परिवार का हिस्सा बन कर बहुत अच्छा लगेगा।' हालांकि, सगाई ज्यादा दिन नहीं चली। कुछ ही महीनों बाद शादी रद्द कर दी गई। हालांकि दोनों पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। हालांकि माना जा रहा है कि दोनों परिवार इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे। करिश्मा की मां अभिषेक की कामयाबी से खुश नहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय कपूर और करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा का संजय से रिश्ता टूटा
साल 2003 में करिश्मा कपूर ने दिल्ली के कारोबारी संजय कपूर से शादी की। हालांकि उनका रिश्ता जल्दी ही टूट गया। दोनों की लड़ाई सार्वजनिक हो गई। पहले जोड़े ने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी थी लेकिन बाद में दोनों ने एक दूसरे पर कई इल्जाम लगाए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें