फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karishma Kapoor Songs: करिश्मा कपूर के ये 8 गाने लोगों के दिलों पर करते हैं राज, धुन पर थिरकते हैं पैर

Wed, 25 Jun 2025 04:26 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karishma Kapoor Famous Song: 1990 और 2000 के दशक में करिश्मा कपूर ने कई बेहतरीन फिल्में कीं। इसी के साथ उन्होंने कई बेहतरीन गाने भी दिए। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 9
करिश्मा कपूर - फोटो : यूट्यूब
बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आज अपना 51वां जन्मदिन मना नही हैं। उन्होंने कई बेहतरीन बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। करिश्मा ने कई बेहतरीन गानों में अदाकारी की और डांस किया है। आज हम आपको उनके कुछ मशहूर गानों के बारे में बताने वाले हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
करिश्मा कपूर - फोटो : यूट्यूब
सोना कितना सोना है
करिश्मा कपूर का गाना 'सोना कितना सोना है' आज भी बहुत मशहूर है। यह गाना फिल्म 'हीरो नंबर 1' का है। इस गाने में करिश्मा कपूर और गोविंदा ने बेहतरीन डांस किया था। गाने को उदित नारायण और पूर्णिमा ने आवाज दी थी।
विज्ञापन

3 of 9
करिश्मा कपूर - फोटो : यूट्यूब
ले गई गई
करिश्मा कपूर के सबसे ज्यादा चर्चित गानों में 'ले गई ले गई' गाना शामिल है। यह गाना फिल्म 'दिल तो पागल है' का है। गाने पर शाहरुख खान और करिश्मा कपूर ने बेहतरीन डांस किया था। गाने को आशा भोसले और उदित नारायण ने आवाज दी थी।

4 of 9
करिश्मा कपूर - फोटो : यूट्यूब
मैं तो रस्ते से जा रहा था
इसी तरह से करिश्मा का एक गाना है 'मैं तो रस्ते से जा रहा था'। यह गाना फिल्म 'कुली नम्बर वन' का है। इस गाने पर करिश्मा कपूर और गोविंदा ने बेहतरीन डांस किया था। इस गाने को कुमार सानू और अलका याग्निक ने अपनी आवाज दी थी। 

यह खबर भी पढ़ें: Karishma Kapoor: 90 के दशक में सलमान और गोविंदा के साथ हिट रही करिश्मा कपूर की जोड़ी, की ये बेहतरीन फिल्में
विज्ञापन

5 of 9
करिश्मा कपूर - फोटो : यूट्यूब
व्हाट इस मोबाइल नंबर
'व्हाट इस मोबाइल नंबर' गाना फिल्म 'हसीना मान जाएगी' का है। इस गाने ने लोगों को अपनी धुन पर झूमने को मजबूर कर दिया था। गाने पर करिश्मा कपूर और गोविंदा ने जबरदस्त डांस किया था। इस गाने को सोनू निगम और अलका याग्निक ने आवाज दी थी।
विज्ञापन

6 of 9
करिश्मा कपूर - फोटो : यूट्यूब
मैया यशोदा
यह गाना फिल्म साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' का है। इस गाने पर करिश्मा कपूर ने बेहतरीन डांस किया था। गाने को अलका याग्निक और अनुराधा पौडवाल ने अपनी सुरीली आवाज दी थी। गाने को आज भी खूब सुना जाता है।
विज्ञापन

7 of 9
करिश्मा कपूर - फोटो : यूट्यूब
जंगल है आधी रात है
'जंगल है आधी रात है' गाना सुनकर आज भी युवाओं के दिल धड़कने लगते हैं। यह गाना फिल्म 'बीवी नंबर वन' (1999) का है। गाने पर सलमान खान और करिश्मा कपूर ने आदाकारी की थी। इस गाने को हेमा सरदेसाई और कुमार सानू ने आवाज दी थी।

8 of 9
करिश्मा कपूर - फोटो : यूट्यूब
टन टना टन टन तारा
90 के दशक में कोई भी खुशी का मौका हो तो करिश्मा कपूर का गाना 'टन टना टन टन तारा' जरूर बजता था। यह गाना साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'जुड़वा' का है। इस गाने पर करिश्मा कपूर और सलमान खान ने डांस किया था। गाने को अभिजीत और पूर्णिमा ने गाया था।
विज्ञापन

9 of 9
करिश्मा कपूर - फोटो : यूट्यूब
चोरी चोरी सपनों में
साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'चल मेरे भाई' का गाना 'चोरी चोरी सपनों में' बहुत मशहूर हुआ। इस गाने पर करिश्मा और सलमान खान ने बेहतरीन अदाकारी की। इस गाने को अभिजीत और अलका याग्निक ने आवाज दी थी। गाना आज भी लोगों की जबान पर रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें