फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena-Shahid: 'दिन बन गया आज तो', एक दूसरे के बगल में बैठे शाहिद-करीना, लोगों को 'जब वी मेट' की आई याद

Fri, 20 Dec 2024 10:02 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kareena Kapoor-Shahid Kapoor: पिछले दिनों करीना कपूर का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बेटे जेह को चीयर करती नजर आ रही हैं। दरअसल, जेह अपने स्कूल के एनुअल डे में डांस परफॉर्म कर रहे थे।
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर और शाहिद कपूर - फोटो : एक्स
हाल ही में, धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल का एनुअल डे संपन्न हुआ था, जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे भी शामिल हुए थे। हालांकि, इन सब में सबसे ज्यादा लाइमलाइट करीना कपूर और शाहिद कपूर ने बटोरी थी। दरअसल, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा था, उसमें फैंस करीना और शाहिद एक-दूसरे के बगल में बैठे थे और लोगों को जब वी मेट का सीन याद आ गया। आइए जानते हैं कि फैंस ने इस वीडियो पर कैसी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर और शाहिद कपूर - फोटो : एक्स
'जब वी मेट' किया रीक्रिएट
पिछले दिनों करीना कपूर का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बेटे जेह को चीयर करती नजर आ रही हैं। दरअसल, जेह अपने स्कूल के एनुअल डे में डांस परफॉर्म कर रहे थे। हाथी के कॉस्ट्यूम में जेह बेहद क्यूट लग रहे थे। वही, शाहिद कपूर भी अपनी बेटी मीसा को सपोर्ट करते नजर आए। इस दौरान मीडिया में दोनों सितारों को कैप्चर कर लिया गया।
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
सोशल मीडिया पर मिली ऐसी प्रतिक्रिया
इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'खास दोनों एक-साथ होते। दोनों साथ में कितने अच्छे लग रहे थे।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'गीत और आदित्य की याद आ गई। दोनों को साथ में एक फिल्म जरूर करनी चाहिए।' एक और यूजर ने लिखा, 'करीना और शाहिद को काफी दिनों के बाद एक-साथ देखा है। गीत और आदित्य दोनों को एक और फिल्म करनी चाहिए।'

यह खबर भी पढ़ें: Chandan Roy: 'अब तो बिहार मेरी खबर जाएगी, मैं नहीं जाऊंगा', इस इरादे के साथ अभिनय की दुनिया में आए चंदन रॉय

4 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
ऐसी थी दोनों की कहानी
खबरों की मानें तो करीना कपूर और शाहिद कपूर लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों की शादी की अफवाहें भी तेजी से उड़ी थी, लेकिन 'जब वी मेट' के दौरान उनका ब्रेकअप हो गया था। हालांकि, आज भी फैंस दोनों की फिल्म 'जब वी मेट' में गीत और आदित्य की जोड़ी को काफी याद किया जाता है।

यह खबर भी पढ़ें:Baby John Vs Pushpa 2: बेबी जॉन और पुष्पा 2 के वितरकों के बीच तनातनी, अनिल थडानी ने दी सिनेमाघरों को चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
इस फिल्म में नजर आएंगे अभिनेता
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना पिछली बार 'सिंघम अगेन' में नजर आई थीं। वही, शाहिद कपूर की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में देखा गया था। अब विशाल भारद्वाज अपनी अगले प्रोजेक्ट के लिए कमर कस रहे हैं। इस फिल्म के लिए वह शाहिद कपूर के साथ जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें