फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor: करीना के बॉलीवुड में 25 साल पूरे, ‘गीत’ से लेकर ‘पू’ तक; इन किरदारों के लिए याद करते हैं फैंस

Mon, 30 Jun 2025 08:46 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

25 Years Of Kareena Kapoor: साल 2000 में बॉलीवुड में एंट्री करने वाली करीना कपूर आज इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं।
विज्ञापन
1 of 6
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री करीना कपूर खान ने आज इंडस्ट्री में अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं। आज से ठीक 25 साल पहले साल 2000 में उनकी पहली फिल्म रिफ्यूजी रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। लेकिन फिल्म के गाने आज भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। साथ ही फिल्म में करीना के अभिनय की भी तारीफ हुई थी। अब जब करीना इंडस्ट्री में अपने 25 साल पूरे कर चुकी हैं, तो इस मौके पर जानते हैं उनके पांच यादगार किरदारों को, जिन्हें करीना ने अपने अभिनय से हमेशा के लिए अमर कर दिया।

विज्ञापन

2 of 6
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

गीत (जब वी मेट)
करीना कपूर के करियर का सबसे यादगार किरदार अगर कोई है तो वो है 2007 में आई फिल्म ‘जब वी मेट’ में निभाया गया गीत का किरदार। इस फिल्म में आखिरी बार करीना और शाहिद एकसाथ रिलेशनशिप में होने के दौरान दिखे थे। फिल्म हिट हुई और करीना का किरदार सुपरहिट हो गया। करीना के किरदार का एक-एक डायलॉग आज भी लोगों को मुंहजुबानी याद है। चाहे वो ‘मैं अपनी फेवरिट हूं’ हो या फिर ‘भटिंडा की सिखड़ी हूं’ हो।

विज्ञापन

3 of 6
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

पूजा उर्फ पू (कभी खुशी कभी गम)
करण जौहर की फैमिली ड्रामा फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में करीना द्वारा निभाया गया पूजा या पू का किरदार आज भी जेन जी के बीच काफी फेमस है। पू का किरदार करीना के करियर के यादगारों किरदारों में से एक है। इस किरदार में करीना ने जिस तरह से खुद को ढाला है, ऐसा लगता है कि शायद ही कोई इसे उनसे बेहतर तरीके से निभा पाता। ये किरदार इतना ज्यादा लोकप्रिय है कि इसे कई अन्य फिल्मों में भी कॉपी किया गया है।

4 of 6
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

चमेली (चमेली)
2003 में आई सुधीर मिश्रा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘चमेली’ में करीना कपूर द्वारा निभाया गया चमेली का किरदार भी उनके लोकप्रिय किरदारों में से एक है। फिल्म में वेश्याओं की कहानी को दिखाया गया है। 

यह खबर भी पढ़ेंः 25 Years Of Refugee: पहले शॉट के लिए अभिषेक बच्चन ने दिए 17 रीटेक, जानिए 'रिफ्यूजी' से जुड़े दिलचस्प किस्से

विज्ञापन

5 of 6
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

माही अरोड़ा (हीरोइन)
मधुर भंडारकर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘हीरोइन’ में करीना कपूर ने माही अरोड़ा नाम की एक एक्ट्रेस का किरदार निभाया था। फिल्म में ग्लैमर के पीछे की दुनिया की असलियत को दिखाया गया था। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास प्रभाव नहीं दिखा पाई, लेकिन करीना के अभिनय की जरूर तारीफ हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
दिव्या राणा (बॉडीगार्ड)
सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ में करीना कपूर ने दिव्या राणा का किरदार निभाया था। जिनके बॉडीगार्ड सलमान खान बने हुए हैं। फिल्म में दिव्या ‘छाया’ नाम की लड़की बनकर अपने बॉडीगार्ड लवली सिंह से बात करती है। फिल्म के साथ-साथ करीना का किरदार काफी हिट हुआ था और इसे पसंद किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें