ऋषभ शेट्टी स्टारर ‘कांतारा चैप्टर 1’ धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर एक महीना पूरा करने के करीब है। 26 दिन बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छे नंबर हासिल कर रही है। अब फिल्म के 26वें दिन की भी कमाई सामने आ गई है। जानिए चौथे सोमवार को फिल्म ने किया कैसा प्रदर्शन?
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
चौथे सोमवार को ऐसा रहा कलेक्शन
‘कांतारा चैप्टर 1’ सिनेमाघरों में 26 दिन पूरे कर चुकी है। फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। अब फिल्म ने 26वें दिन अपने चौथे सोमवार को भी 3.25 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 592.85 करोड़ रुपए पहुंच गया है।
विज्ञापन
3 of 5
'कांतारा चैप्टर 1'
- फोटो : X
600 करोड़ पर टिकी निगाहें
इससे पहले अपने चौथे वीकेंड पर ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने अच्छे नंबर हासिल किए थे। फिल्म ने शनिवार को 9 करोड़ और रविवार को 10.40 करोड़ रुपए की कमाई की थी। अब ‘कांतारा चैप्टर 1’ की निगाहें 600 करोड़ के आंकड़े को छूने पर हैं। उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही 600 करोड़ क्लब में भी शामिल हो जाएगी।
4 of 5
'कांतारा चैप्टर 1'
- फोटो : X
‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के आगे डटकर खड़ी रही ‘कांतारा चैप्टर 1’
‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ जैसी फिल्मों के साथ भी ‘कांतारा चैप्टर 1’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बनाए रखे रही। इससे साबित होता है कि फिल्म की कहानी लोगों को पसंद आ रही है और वो नई रिलीज फिल्मों पर ‘कांतारा चैप्टर 1’ को तरजीह दे रहे हैं। यही कारण है कि फिल्म की कमाई में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।
ऋषभ शेट्टी ने ही किया है निर्देशन
‘कांतारा चैप्टर 1’ साल 2023 में आई ‘कांतारा’ की अगली कड़ी है। हालांकि, फिल्म में कांतारा से पहले की कहानी दिखाई गई है। फिल्म भारतीय परंपरा, संस्कृति की कहानी कहती है। फिल्म के एक्शन सीन्स भी दर्शकों को पसंद आ रहे हैं। ऋषभ शेट्टी ने फिल्म में लीड रोल निभाने के साथ ही निर्देशन भी किया है।