कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस घटना के बाद मनोरंजन जगत की कोई हस्ती कंगना के समर्थन में नहीं आई थी, जिसके बाद अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर फिल्म इंडस्ट्री को जमकर लताड़ लगाई थी। कंगना ने पोस्ट कर लिखा था, 'प्रिय फिल्म उद्योग, आप सभी या तो जश्न मना रहे हैं या मुझ पर हवाईअड्डे पर हुए हमले पर पूरी तरह से चुप हैं। याद रखें अगर कल अगर आप अपने देश की किसी सड़क पर या दुनिया में कहीं भी निहत्थे होकर चल रहे हैं या कोई इजरायली/ फिलीस्तीनी आपको या आपके बच्चों को सिर्फ इसलिए मारता है, क्योंकि आपने राफा पर नजर रखने की कोशिश की थी या आप इजरायली बंधकों के लिए खड़े हुए थे, तब आप देखेंगे कि मैं आपके अधिकारों के लिए स्वतंत्र रूप से लड़ूंगी।'