फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamna Pathak: 'हप्पू की उलटन पलटन' को छोड़ रहीं राजेश उर्फ कामना पाठक, बड़े ट्विट्स के साथ कहेंगी अलविदा

Fri, 31 Mar 2023 12:05 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कामना पाठक - फोटो : social media

छोटे पर्दे का सबसे चर्चित शो 'हप्पू की उलटन पलटन' दर्शकों के दिलों में लंबे समय से राज कर रही है। इस शो के शुरू हुए धीरे-धीरे चार साल गुजर चुके हैं। फैंस इस शो के हर किरदार की जमकर तारीफ करते हैं। इस शो राजेश हप्पू सिंह का किरदार निभा रहीं कामना पाठक इंस्पेक्टर हप्पू सिंह उर्फ योगेश त्रिपाठी की पत्नी बनी हैं। अपने इस किरदार से वह दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुई थी। अब खबर आ रही है कि कामना पाठक इस शो को अलविदा कहने वाली हैं।

विज्ञापन

2 of 5
Yogesh Tripathi-Kamna Pathak - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कामना पाठक टीवी जगत की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह जिस भी शो में जाती है, अपने अभिनय के जादू से सबको चौंका देती हैं। हाल में उनके शो 'हप्पू की उलटन पलटन' में उनके राजेश के किरदार ने लोगों का खूब मनोरंजन किया था। अब कामना पाठक यह शो छोड़ रही हैं,  फैंस के लिए यह एक बैड न्यूज के कम नहीं है कि उनकी प्यारी-दुलारी कामना अब यह शो छोड़ रही हैं। खबरों की माने तो वह अप्रैल के आखिरी तक इस मजेदार शो का साथ छोड़ देंगी। 

Lock Up 2: लॉक अप 2 में नजर आएंगी बबीता जी? एक्ट्रेस ने कंगना के विवादित शो को लेकर किया खुलासा

विज्ञापन

3 of 5
टीवी कलाकार दरोगा हप्पू सिंह (योगेश त्रिपाठी) और रज्जो (कामना पाठक) - फोटो : अमर उजाला

रिपोर्ट्स की मानें तो कामना की मां लंबे समय से काफी बीमार चल रही थीं। काम के सिलसिले में  वह अपने परिवार का ध्यान नहीं रख पा रही हैं। यही नहीं, बीते कुछ दिनों से उनकी हेल्थ भी ठीक नहीं चल रही है। कुछ दिन पहले उनके घुटने में चोट लगी थी ऐसे में वह उसके लिए भी रेस्ट करना चाहती हैं। उनका मानना है कि काम से पहले सेहत जरूरी है।

Sun Cinema : नसीरुद्दीन शाह की दोस्ती में शाकाहारी से मांसाहारी बन गए थे ओम पुरी

 

4 of 5
कामना पाठक - फोटो : social media
हाल ही में, शो के यूनिट ने भी कामना के लेकर कुछ बयान दिए हैं। उन्होंने कहा, कामना 'हप्पू की उलटन पलटन' का बेहद खास हिस्सा रही हैं। हालांकि, हम यह भी समझते हैं कि उनकी सेहत ज्यादा जरूरी है। वह उनकी प्राथमिकता है। उन्हें आराम करने की जरूरत है। साथ ही मां की भी देखरेख की जरूरत है। इसलिए हम उन्हें बहुत मिस करेंगे।                      
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कामना पाठक - फोटो : social media

शो की टीम का यह भी कहना है कि वह एडवांस में ही शो एपिसोड का बैंक बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जो कि छह महीने का होने वाला है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, जिससे ऑडियंस को कामना की कमी ना खले। टीम ने यह भी कहा है कि जैसे ही कामना की तबियत ठीक होती हैं। वह जल्द से जल्द इस शो को दोबारा ज्वाइन करेंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें