Movie Thug Life Box Office Collection Day 1: दक्षिण भारतीय फिल्मों से लेकर हिंदी फिल्मों तक अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई। मणिरत्नम निर्देशित और कमल हासन के अभिनय से सजी इस फिल्म ने कमाल की शुरुआत नहीं की है।
फिल्म ‘ठग लाइफ’ का जब प्रमोशन हो रहा था तो कमल हासन का क्रेज दर्शकों के बीच देखते ही बनता था। यही क्रेज फिल्म के कलेक्शन में नहीं दिख रहा है। फिल्म ने पहले दिन कमल हासन के कद के मुकाबले कमजोर शुरुआत की है। जानिए, पहले दिन फिल्म ‘ठग लाइफ’ ने कितना कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
2 of 5
फिल्म 'ठग लाइफ'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
पहले दिन का कलेक्शन
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘ठग लाइफ’ ने अब तक 17 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी यही है। फिल्म का बजट लगभग 180- 200 करोड़ रुपये के बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
कमल हासन, मणि रत्नम
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
मणिरत्नम-कमल हासन की जोड़ी का नहीं चला जादू
लगभग 37 साल पहले ‘नायकन’ जैसी हिट फिल्म में निर्देशक मणिरत्नम और अभिनेता कमल हासन ने काम किया था। ‘ठग लाइफ’ के लिए ये दोनों इतने साल बाद साथ आए। जिस तरह से फिल्म ‘ठग लाइफ’ ने पहले दिन कलेक्शन किया है, उससे लगता है कि निर्देशक और एक्टर की यह बेहतरीन जोड़ी कहीं चूक गई। दर्शक को वैसी फिल्म नहीं दे पाई, जिसकी वह आस लगाए बैठे थे।
4 of 5
फिल्म 'ठग लाइफ' में कमल हासन
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या है ठग लाइफ की कहानी
फिल्म ‘ठग लाइफ’ एक तमिल भाषी गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म की स्क्रिप्ट को मणि रत्नम के साथ मिलकर कमल हासन ने लिखा है। इसमें कमल हासन एक गैंगस्टर के रोल में ही नजर आए हैं। फिल्म की कहानी अपराध और विश्वासघात के ईद-गिर्द बुनी गई है। फिल्म में कमल हासन शक्तिवेल नाम के एक माफिया के किरदार में नजर आए हैं।
फिल्म में मौजूद है बड़ी स्टार कास्ट
फिल्म ‘ठग लाइफ’ में एक बड़ी स्टार कास्ट मौजूद है। इसमें बॉलीवुड एक्टर अली फजल, सान्या मल्होत्रा और कई साउथ फिल्मों के नामी एक्टर शामिल हैं। फिल्म में तृषा कृष्णन, सिलंबरासन, नासर, अशोक सेलवन, अभिरामी, ऐश्वर्या लक्ष्मी, जोजू जॉर्ज, संजना कृष्णमूर्ति और महेश मांजरेकर जैसे एक्टर्स नजर आए हैं।