केआरके
- फोटो : इंस्टाग्राम
केआरके के विवादित बयान
2009 में उन्होंने भारतीय रियलिटी शो बिग बॉस के तीसरे सीजन में भाग लिया, जिसे अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था। उन्हें शो से बाहर कर दिया गया और वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में वापस आए। उन्होंने घर के अंदर अपने हिंसक स्वभाव और विंदू दारा सिंह, राजू श्रीवास्तव और तनाज के साथ कई झगड़ों के लिए खूब सुर्खियां बटोरीं। केआरके ने घर के अंदर अपने बयानों के लिए काफी ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने दावा किया कि उनका दूध हॉलैंड से, चाय लंदन से और पानी जर्मनी से आता है। उन्होंने देशद्रोही 2 में अमिताभ बच्चन को रोल अफसर किया, जिसे उन्होंने विनम्रता से अस्वीकार कर दिया। हालांकि, यह फिल्म आज तक नहीं बनी। 2014 में केआरके को मोहित सूरी की फिल्म 'एक विलेन' में देखा गया था।