फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamal Haasan: 'कल्कि 2898 एडी' ही नहीं, इन फिल्मों भी कमाल कर चुके हैं कमल हासन, ये हैं शानदार किरदार

Thu, 27 Jun 2024 03:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
कमल हासन - फोटो : अमर उजाला
नाग अश्विन के निर्देशन में बनी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' आज रिलीज हो गई है। इसमें प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण के अलावा कमल हासन भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म में कमल हासन विलेन सुप्रीम यास्किन के रोल में हैं। कमल हासन का सिनेमा की दुनिया में अलग कद है। यूं तो वे साउथ सिनेमा से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन बॉलीवुड में भी उन्होंने अपने अभिनय का कमाल दिखाया है। हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी उनके प्रशंसकों की कमी नहीं है। उनके अभिनय का कमाल है कि कई भूमिकाएं दर्शकों के दिलो-दिमाग में बस गई हैं। आइए जानते हैं कमल हासन के ऐसे ही 10 शानदार किरादरों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 8
एक-दूजे के लिए - फोटो : सोशल मीडिया
एक दूजे के लिए ( 1981)
‘एक दूजे के लिए’ कमल हासन की बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म थी। इसमें उनके अपोजिट रति अग्निहोत्री नजर आईं। फिल्म ‘ब्लॉकबस्टर’ साबित हुई थी, जिसने कमल हसन को हिंदी पट्टी में रातों-रात सुपरस्टार बना दिया था। इसकी कहानी एक साउथ इंडियन आदमी पर आधारित है, जिसे एक नॉर्थ इंडियन लड़की से प्यार हो जाता है। इस फिल्म में कमल हासन धाराप्रवाह हिंदी बोलते नजर आए। 
विज्ञापन

3 of 8
सदमा - फोटो : सोशल मीडिया
सदमा (1983)
फिल्म 'सदमा', तमिल फिल्म ‘मूंद्रम पिराई‘ का हिंदी वर्जन थी। इसमें कमल हासन और श्रीदेवी लीड रोल में नजर आए। इसकी मूल फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग के लिए हासन को ‘नेशनल अवार्ड’ मिला था। इसमें एक आदमी और मेंटली चैलेंज लड़की के बीच रोमांस दिखाया गया है। इसमें एक आदमी एक लड़की को वेश्यालय से बाहर लाता है। ब्रेन इंजरी के चलते याददाश्त गुम हो जाने के चलते वह एक 6 साल की लड़की की तरह व्यवहार करने लगती है।

4 of 8
सागर - फोटो : सोशल मीडिया
'सागर' (1985)
साल 1985 में आई ऋषि कपूर, डिंपल कपाड़िया और कमल हासन अभिनीत यह एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है, जो सुपरहिट रही। इसके लिए कमल हासन को ‘बेस्ट एक्टर’ का ‘फिल्मफेयर अवॉर्ड’ भी मिला था। फिल्म में एक मछुआरा ‘राजा’ एक लड़की ‘मोना’ से गुपचुप तरीके से प्यार में होता है। जब एक अमीर आदमी रवि अपनी दादी कमलादेवी के साथ रहने के लिए आता है, तो वह मोना को देखता है और उसे उससे प्यार हो जाता है। मोना के मन में भी भावनाएं उमड़ आती हैं। राजा को ये पता चलने के बाद उसका दिल टूट जाता है, लेकिन जब कमलादेवी को इस बारे में पता चलता है, तो वह मोना पर रवि को छोड़ने का दबाव डालने लगती हैं। 'सागर' को भारत की तरफ से 1985 में 'बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म' कैटिगरी में ऑस्कर के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन

5 of 8
अप्पू राजा - फोटो : सोशल मीडिया
अप्पू राजा (1989)
इस फिल्म में कमल हासन ने ‘अप्पू’ का किरदार निभाया। फिल्म की कहानी में एक सच्चे पुलिस अफसर (कमल हासन) को एक क्रिमिनल के गैंग को टारगेट करने की बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है। वह उस पुलिस अफसर को मार देते हैं और उसकी पत्नी को जहर दे देते हैं। वह दो जुड़वा लड़कों को जन्म देती है, जो बचपन में बिछड़ जाते हैं। दो भाई में से एक ‘अप्पू’ (कमल हासन) सर्कस का जोकर बन जाता है और दूसरा ‘राजा’ (कमल) एक मैकेनिक है। बाद में अप्पू को अपने पिता की हत्या के बारे में पता चलता है और वो उन हत्यारों से बदला लेने का प्लान बनाता है। इसमें कमल हासन ने शानदार काम किया है।
विज्ञापन

6 of 8
हिंदुस्तानी - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदुस्तानी (1996)
कमल हासन की फिल्म 'इंडियन' को हिंदी में डब करके 'हिंदुस्तानी' शीर्षक से रिलीज किया गया। फिल्म 'हिंदुस्तानी' के लिए कमल हसन को फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुका है। इसमें मनीषा कोइराला और उर्मिला मांतोडकर के साथ कमल हासन ने डुअल रोल निभाया। इस मूवी में ब्रिटिश राज के दौरान एक अपराध होता है। इसके बाद ‘सेनापति' नाम का एक आदमी ब्रिटिश राज के खिलाफ हिंसक तरीके से बदला लेने का फैसला करता है। वह एक रेयर मार्शल आर्ट तकनीक सीखता है, जो उसे अपने हाथों से ही किसी को मारने की शक्ति देती है। फिल्म 1996 के अकादमी पुरस्कारों में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के तौर पर भारत की आधिकारिक एंट्री थी। अब इस फिल्म का दूसरा पार्टी भी आ रहा है।
Kalki 2898 AD Twitter Review: 'कल्कि 2898 एडी' हुई रिलीज, एक्स पर पब्लिक बोली - हॉलीवुड की टक्कर की फिल्म!
विज्ञापन

7 of 8
चाची 420 - फोटो : सोशल मीडिया
चाची 420 (1997)
कमल हासन की ये सबसे चर्चित फिल्म है। इसमें उनके अभिनय की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है। ये उनकी खुद की फिल्म ‘अव्वई शनमुघी’ की हिंदी रीमेक थी। इसमें उनके साथ तब्बू, अमरीश पुरी और ओम पुरी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह कहानी एक तलाकशुदा लड़के की है, जो अपनी पत्नी के घर में अपनी बेटी से मिलने के लिए एक हाउस हेल्प का रूप धारण कर लेता है। मुश्किलें तब आथी हैं, जब बच्ची के दादा केयरटेकर के प्यार में पड़ जाते हैं। इस फिल्म का निर्देशन खुद कमल हासन ने किया था साथ ही इसे लिखा भी उन्होंने ही था। एक महिला के गेटअप में कमल हासन बहुत जंचे।
Shatrughan Sinha: मंत्रोच्चार के साथ पूरी हुईं सोना-जहीर की शादी की रस्में, शत्रुघ्न सिन्हा ने साझा की वीडियो
विज्ञापन

8 of 8
'दशावतारम', 'विश्वरूपम', 'विक्रम' - फोटो : सोशल मीडिया
'दशावतारम', 'विश्वरूपम', 'विक्रम'
फिल्म दशावतारम में अभिनेता ने एक दो या तीन नहीं, बल्कि पूरे दस किरदार खुद अदा किए हैं। दस किरदार निभाकर साउथ इंडस्ट्री में कमल हासन ने इतिहास रच दिया था। 60 करोड़ के बजट से बनी 'दशावतारम' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सभी रिकार्ड तोड़ते हुए 200 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इतनी कमाई करने वाली 'दशावतारम' तमिल इंडस्ट्री की पहली फिल्म बनी थी। वर्ष 2013 में आई अभिनेता की फिल्म विश्वरूपम भी खूब हिट रही। 2018 में इसका दूसरा पार्ट आया। इसके अलावा बीते वर्ष रिलीज हुई फिल्म 'विक्रम' ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया। 
Prabhas: बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन धमाल मचा चुकी हैं प्रभास की ये फिल्में, लिस्ट के नाम देख होगी हैरानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें