साउथ के सुपर स्टार स्टाइलिश रजनीकांत अपनी हटकर दिखने वाली अदा के लिए जाने जाते हैं। अपनी फिल्मों में हमेशा कुछ नया लेकर आने वाले रजनी ने इस बार फिल्म प्रमोशन का तरीका ही बदल दिया है।
विज्ञापन
फिल्मों के प्रमोशन तो बहुत देखे होंगे लेकिन, रजनीकांत का यह अंदाज देखा आपने?
2 of 7
- फोटो : twitter
लोग अपनी फिल्मों के प्रमोशन करने के लिए दिन रात एक कर देते हैं और सभी लोग धरती पर ही रहकर फिल्मों का प्रमोशन करते हैं। लेकिन रजनीकांत अपनी आने वाली फिल्म के लिए धरती तो चुनी ही है आसमान से भी अन्ना कि फिल्म का प्रमोशन हो रहा है।
विज्ञापन
फिल्मों के प्रमोशन तो बहुत देखे होंगे लेकिन, रजनीकांत का यह अंदाज देखा आपने?
3 of 7
- फोटो : twitter
आपको बता दें कि सुपरस्टार रजनीकांत की नई फिल्म 'कबाली' के लिए एक विशेष विमान तैयार किया गया है। इस फिल्म के पार्टनर विमान कंपनी 'एयर एशिया' द्वारा एक विशेष विमान तैयार किया गया है, जिसमें विमान को 'कबाली' के थीम पर पेंट किया गया है और स्टीकर के जरिए सजाया गया है। तो है न सबसे अलग और हटकर सोच, फिल्म आसमान से प्रमोट की जाएगी।
फिल्मों के प्रमोशन तो बहुत देखे होंगे लेकिन, रजनीकांत का यह अंदाज देखा आपने?
4 of 7
- फोटो : twitter
विमान के बाहरी हिस्से में रजनीकांत का एक बड़ा सा फोटो चिपकाया गया है और साथ ही फिल्म 'कबाली' का नाम भी लिखा गया है। 'कबाली' 15 जुलाई को रिलीज होने वाली है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार इसकी रिलीजिंग डेट आगे बढ़ने की संभावना है और शायद इसे 22 जुलाई हो रिलीज किया जा सकता है।
विज्ञापन
फिल्मों के प्रमोशन तो बहुत देखे होंगे लेकिन, रजनीकांत का यह अंदाज देखा आपने?
5 of 7
- फोटो : twiter
यह विशेष विमान भी उसी दिन टेक ऑफ होगी। इस विमान से रजनीकांत के फैन बेंगलुरु से चेन्नई जाएंगे और फिल्म 'कबाली' का फर्स्ट डे, फर्स्ट शो देखेंगे। अपने फैंस के लिए हीरो लोग बहुत कुछ करते हैं लेकिन रजनी अन्ना का यह अंदाज सबसे अलग है।
विज्ञापन
फिल्मों के प्रमोशन तो बहुत देखे होंगे लेकिन, रजनीकांत का यह अंदाज देखा आपने?
6 of 7
- फोटो : twitter
वैसे बताया जा रहा है कि इस विशेष विमान में गेस्ट को जो मेनू सर्व किए जाएंगे वह भी 'कबाली' के थीम पर आधारित होंगे। यह विमान 10 शहरों से टेक ऑफ किए जाएंगे, जिसमें से बेंगलुरु, नई दिल्ली, गोवा, पुणे और कोच्चि मुख्य रूप से शामिल हैं।
फिल्मों के प्रमोशन तो बहुत देखे होंगे लेकिन, रजनीकांत का यह अंदाज देखा आपने?
7 of 7
पा. रंजीत द्वारा निर्देशित फिल्म एक गैंगस्टर की कहानी है। फिल्म में रजनीकांत 32 वर्षीय व्यक्ति और 60 वर्षीय व्यक्ति के दो अलग-अलग किरदारों में दिखाई देंगे। फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रूप में राधिका आप्टे नजर आएंगी। कलैपुलि एस. थानु द्वारा निर्मित फिल्म का संगीत संतोष नारायण ने दिया है। हाल ही में इस फिल्म का संगीत सोशल मीडिया पर जारी किया गया था और जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। खबरों की मानें तो फिल्म को दुनियाभर में 2000 स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा।