फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Celebs: राम चरण से लेकर प्रभास तक, साउथ के इन स्टार्स की बॉलीवुड में फ्लॉप रही शुरुआत

Sun, 14 Sep 2025 06:28 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

South Celebs In Bollywood: यहां हम कुछ दक्षिण भारतीय कलाकारों का जिक्र कर रहे हैं जिन्होंने साउथ में खूब नाम कमाया है। हालांकि बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म फ्लॉप रही। आइए डालते हैं एक नजर।
विज्ञापन
1 of 6
राम चरण, प्रभास - फोटो : एक्स
साउथ के कई सितारों ने पूरे देश में अपनी पहचान बना ली है। इन लोगों ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। इनमें कई कलाकारों ने साउथ से बॉलीवुड का रुख किया है। हालांकि कुछ लोगों की हिंदी फिल्मों में अच्छी शुरुआत नहीं हो पाई है। हम यहां कुछ कलाकारों का जिक्र कर रहे हैं जो साउथ में बहुत मशहूर हैं। हालांकि वह हिंदी में अच्छी शुरुआत नहीं कर पाए।
विज्ञापन

2 of 6
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया
जूनियर एनटीआर
जूनियर एनटीआर ने साउथ सिनेमा में खूब नाम कमाया है। उनकी साउथ की फिल्म 'आरआरआर' काफी कामयाब रही। उन्होंने बॉलीवुड में 'वॉर 2' (2025) से डेब्यू किया। उनके साथ ऋतिक रोशन ने अभिनय किया। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब नहीं रही।
विज्ञापन

3 of 6
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
राम चरण
राम चरण ने भी साउथ सिनेमा में खूब नाम कमाया है। उनकी फिल्म 'आरआरआर' काफी कामयाब रही। साल 2013 में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 'जंजीर' (2013) से बॉलीवुड में कमद रखा। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत ज्यादा कमाल नहीं कर सकी।

4 of 6
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
विजय देवरकोंडा
विजय देवरकोंडा साउथ के कामयाब अभिनेताओं में शामिल होते हैं। उनकी फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' (2017) बॉक्स ऑफिस पर काफी कामयाब रही। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 'लाइगर' (2022) से कदम रखा। उनके साथ अनन्या पांडे थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप नहीं छोड़ सकी।

यह खबर भी पढ़ेंNepali Actresses: स्वस्तिमा खड्का से लेकर प्रियंका कार्की तक, ये हैं नेपाल की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियां
विज्ञापन

5 of 6
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मिका मंदाना
रश्मिका मंदाना साउथ की सबसे कामयाब अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी फिल्म 'पुष्पा: द राइज' काफी कामयाब रही। इसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़। उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म 'गुड बाय' (2022) से बॉलीवुड में कदम रखा। यह फिल्म कुछ खास नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास
साउथ की फिल्म 'बाहुबली' से मशहूर हुए अभिनेता प्रभास का साउथ में अच्छा खासा नाम है। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 'साहो' (2019) से कदम रखा। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें