फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Diplomat: पुलिसवाले से लेकर लुटेरा तक इन फिल्मों में जॉन ने निभाए दमदार किरदार, खूब हुई तारीफ

Thu, 13 Mar 2025 11:06 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Diplomat: जॉन अब्राहम जल्द ही 'द डिप्लोमैट' फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसमें उन्होंने एक डिप्लोमैट का किरदार अदा किया है। इससे पहले हम आपको बता रहे हैं कि किन फिल्मों में जॉन ने अलग रोल अदा किया है।
विज्ञापन
1 of 6
जॉन अब्राहम - फोटो : फोटो- यूट्यूब
जॉन अब्राहम की अदाकारी वाली फिल्म 'द डिप्लोमैट' कल यानी 14 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के जरिए ये दिखाने की कोशिश की गई है कि एक राजनयिक के सामने क्या चुनौतियां होती हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम जेपी सिंह का किरदार निभा रहे हैं। इस खबर में हम आपको बताने वाले हैं कि जॉन अब्राहम ने किन फिल्मों में बेहतरीन किरदार अदा किए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
जॉन अब्राहम - फोटो : फोटो- यूट्यूब
फोर्स
यह फिल्म साल 2011 में आई थी। फिल्म में जॉन अब्राहम और जेनेलिया डिसूजा ने अहम किरदार अदा किया है। फिल्म का निर्देशन निशिकांत कामत ने किया है। फिल्म में ड्रग्स के धंधे की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में जॉन एक पुलिस अफसर बने हैं। फिल्म में उनकी दमदार अदाकारी को लोगों ने खूब सराहा था।
विज्ञापन

3 of 6
जॉन अब्राहम - फोटो : फोटो- यूट्यूब
सात खून माफ
यह फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा अहम किरदार में हैं। इनके अलावा फिल्म में जॉन अब्राहम, नील नितिन मुकेश, इरफान खान और अनु कपूर हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि एक लड़की प्यार की तलाश में रहती है लेकिन उसे कोई सच्चा प्यार नहीं करता, इसलिए वह 6 लोगों को मार देती है। जॉन अब्राहम ने फिल्म में एक बिगड़ैल और नशा करने वाले शख्स का किरदार अदा किया है।

4 of 6
जॉन अब्राहम - फोटो : फोटो- यूट्यूब
न्यूयॉर्क
यह फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी। फिल्म में जॉन अब्राहम, कटरीना कैफ, नील नितिन मुकेश और इरफान खान ने अहम किरदार अदा किया है। यह फिल्म अमेरिका में 9/11 के बाद अमेरिका में बने हालात पर बनी है। फिल्म में जॉन ने एक आतंकवादी की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में जॉन की अदाकारी को खूब सराहा गया था।
विज्ञापन

5 of 6
जॉन अब्राहम - फोटो : फोटो- यूट्यूब
दोस्ताना
यह फिल्म साल 2008 में आई थी। फिल्म में अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा हैं। इस फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है। फिल्म में अभिषेक और जॉन समलैंगिक होने का बहाना करते हैं, ताकि उनके यहां एक लड़की आकर रहे। दोनों प्रियंका के प्यार में पड़ते हैं। इस फिल्म में जॉन ने एक समलैंगिक का किरदार बहुत अच्छे से निभाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जॉन अब्राहम - फोटो : फोटो- यूट्यूब
धूम
धूम फिल्म साल 2004 में आई थी। फिल्म में जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन अहम किरदार में थे। फिल्म का निर्देशन संजय गढ़वी ने किया था। फिल्म की कहानी मोटरसाइकिल सवार लुटेरों के एक गिरोह के इर्द-गिर्द घूमती है। गिरोह के मुखिया जॉन अब्राहम हैं। वह बड़े शातिर तरीके से मुंबई में डकैती करता है। एक लुटेरा के रोल में जॉन की खूब तारीफ हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें