Jiyaa Shankar Engagement: अभिनेत्री जिया ने सगाई कर ली है। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। शानदार तस्वीरों के साथ उन्होंने बेहतरीन कैप्शन लिखा है।
अभिनेत्री जिया शंकर की सगाई हो गई है। 5 अगस्त को जिया ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करके यह खबर दी। उन्होंने अपने मंगेतर की भी तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन लिखा है। इस मौके के लिए जिया ने हल्के पीले रंग का साटन गाउन पहना। उनके मंगेतर ने कढ़ाई वाली शर्ट और सफेद ट्राउजर पहनी।
जिया की पोस्ट में क्या है?
जिया ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें देखा जा सकता है कि सूर्यास्त का समय है। एक तस्वीर में जिया की डायमंड सगाई की अंगूठी साफ दिख रही है। एक और तस्वीर में, वह अपने मंगेतर के साथ बगीचे में हाथ में हाथ डाले चल रही हैं। एक और तस्वीर में वह एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।
जिया ने क्या लिखा?
सगाई की तस्वीरों के साथ जिया ने लिखा 'शायद यह सच है, प्यार तब मिलता है, जब आप इसकी सबसे कम उम्मीद करते हैं, लेकिन भगवान ने यहां सच में मेरे सब्र का इम्तिहान लिया। यह आसान नहीं था, लेकिन किसी तरह यह हो गया। आपके साथ हुई हर बातचीत, भले ही आप मुझसे हजारों मील दूर थे, घर जैसा एहसास देती थी। यह सफर आसान नहीं था लेकिन हमने हर दिन एक-दूसरे को चुना।'
इंतजार का मिला फल
उन्होंने यह भी लिखा, 'आपने मुझे वह प्यार दिया जिसका मैंने पूरी जिंदगी इंतजार किया। आपने मुझे मेरे सबसे मुश्किल दिनों में हंसाया। एयरपोर्ट पर विदाई के समय हर बार मुझे थोड़ा और कसकर गले लगाया, जैसे आपका दिल हजारों टुकड़ों में टूट रहा हो। हम दुनिया में कहीं भी हों, घर कोई जगह नहीं, बल्कि हमेशा आप ही रहे हैं।'
किससे हुई सगाई?
आपको बता दें कि जिया ने पहली बार अपने मंगेतर का चेहरा दिखाया है। उनकी पहचान इंस्टाग्राम पर 'करण' के तौर पर हुई है।
इससे पहले उनका नाम अभिषेक मल्हान से जोड़ा जा रहा था। हालांकि उन्होंने इससे इंकार किया था।