पंचायत 3
- फोटो : इंस्टाग्राम
इसके साथ ही जितेंद्र कुमार उर्फ अभिषेक त्रिपाठी ने 'पंचायत 4' बनने की संभावना पर बात की। अभिनेता ने कहा था कि आठ एपिसोड लिखने, टीम के साथ चर्चा करने, बदलावों को शामिल करने और अंतिम पटकथा को लॉक करने में लगभग आठ महीने लगते हैं। चूंकि बहुत सारे अभिनेता हैं, इसलिए उनकी तारीखों की समस्या भी देखनी होती है और उनके साथ सहयोग करना होता है। 'पंचायत' जैसे स्क्रिप्ट-आधारित शो को लेकर जल्दबाजी नहीं की जा सकती, क्योंकि इससे सीरीज की गुणवत्ता प्रभावित होगी। टीवीएफ सीरीज के नएपन ने इसे सफल बनाया। दर्शकों ने लंबे समय से ऐसी कहानी नहीं देखी थी। निर्देशक और निर्माता पहले ग्रामीण भारत पर आधारित शो बनाते थे और यही कारण है कि 'पंचायत' पुरानी यादें ताजा करती है और यह एक ऐसी सीरीज है, जिसे परिवार के साथ देखा जा सकता है।