पंचायत सीजन 4
- फोटो : वीडियो ग्रैब
सीजन 4 में धमाल मचाएंगे सभी किरदार
ट्रेलर में 'पंचायत' सीरीज के सभी लोकप्रिय किरदारों की झलक है। फिर चाहें वह प्रह्लाद चा हों, प्रधान जी हों या मंजू देवी, सचिव जी, बनराकस, विकास, रिंकी और बिनोद हो। इस बार मंजू देवी और तीखे तेवर में नजर आई हैं। ग्रामीण क्षेत्र में चुनाव प्रचार कैसे किया जाता है और वोटर को अपनी तरफ कैसे खींचा जाता है, यह भी चुटीले अंदाज में दिखाया गया है।