फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchayat 4: मेकर्स ने पूछा 'पंचायत 4' अगर जल्दी रिलीज हुई तो क्या करेंगे? इस एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

Fri, 06 Jun 2025 05:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Panchayat Season 4 Release Date: प्राइम वीडियो की लोकप्रिय सीरीज 'पंचायत 4' का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में ऐसे संकेत मिले हैं कि यह सीरीज अपनी तय रिलीज डेट से पहले दस्तक दे सकती है। इस पर नेटिजन्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया सामने आई है।
विज्ञापन
पंचायत सीजन 4 - फोटो : इंस्टाग्राम-@primevideoin
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चर्चित सीरीज पंचायत के चौथे सीजन को लेकर दर्शक उत्साहित हैं। यह सीरीज जुलाई में रिलीज होगी। दर्शक बेकरारी से इंतजार कर रहे हैं। मगर, क्या हो कि इस बार पंचायत जल्दी दस्तक दे दे? कुछ ऐसा ही सवाल प्राइम वीडियो की तरफ से जब पूछा गया तो नेटिजन्स ने खूब मजेदार कमेंट्स किए। जानते हैं

विज्ञापन

अगर पंचायत जल्दी आया तो क्या करोगे?
आज शुक्रवार 6 जून को प्राइम वीडियो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें पंचायत 4 के तय रिलीज डेट से पहले स्ट्रीम होने का संकेत है। दरअसल, एक पोस्टर साझा किया गया है। इस पर लिखा है, 'अगर पंचायत जल्दी आ गया तो मैं....'। कैप्शन में लिखा है, 'तो क्या करोगे? पंचायत का नया सीजन जल्द आने वाला है'।
 

'दुपहिया' पर बैठ 'पंचायत' देखेंगे गजराज राव
इस पोस्ट पर नेटिजन्स के साथ-साथ सेलेब्स ने भी मजेदार कमेंट किए हैं। 'दुपहिया' वेब सीरीज फेम एक्टर गजराज राव ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है, 'दुपहिया पर बैठकर सारे एपिसोड बिंज वॉच करूंगा'। एचडीएफसी बैंक के इंस्टाग्राम अकाउंट से कमेंट किया गया है, 'अगर पंचायत जल्दी आ गया तो फुलेरा को डिजिटल गांव बनाएंगे। पेजैप पर मिलेगा एक लौकी का कैशबैक'। 

Kunickaa Sadanand: कंगना को क्यों पसंद नहीं करती इंडस्ट्री? कुनिका ने बताई वजह, बोलीं- ‘इरफान और शाहरुख भी..’



विज्ञापन

किसी ने किया पढ़ाई का वादा तो कोई कैंसिल कर देगा मीटिंग
वहीं यूजर्स ने भी कम मजेदार कमेंट्स नहीं किए। एक यूजर ने लिखा, 'प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन ले लूंगा'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'उस दिन की सारी मीटिंग्स कैंसिल कर दूंगा'। एक यूजर ने लिखा, 'पंचायत का चौथा सीजन देखने के बाद पढ़ना शुरू कर दूंगी'। एक यूजर ने लिखा, 'पंचायत करना छोड़ दूंगी'। एक यूजर ने लिखा, 'पांचवे सीजन का इंतजार करूंगा'। पंचायत 4 की रिलीज डेट 2 जुलाई तय की गई है। 





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें