अगर पंचायत जल्दी आया तो क्या करोगे?
आज शुक्रवार 6 जून को प्राइम वीडियो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें पंचायत 4 के तय रिलीज डेट से पहले स्ट्रीम होने का संकेत है। दरअसल, एक पोस्टर साझा किया गया है। इस पर लिखा है, 'अगर पंचायत जल्दी आ गया तो मैं....'। कैप्शन में लिखा है, 'तो क्या करोगे? पंचायत का नया सीजन जल्द आने वाला है'।
किसी ने किया पढ़ाई का वादा तो कोई कैंसिल कर देगा मीटिंग
वहीं यूजर्स ने भी कम मजेदार कमेंट्स नहीं किए। एक यूजर ने लिखा, 'प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन ले लूंगा'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'उस दिन की सारी मीटिंग्स कैंसिल कर दूंगा'। एक यूजर ने लिखा, 'पंचायत का चौथा सीजन देखने के बाद पढ़ना शुरू कर दूंगी'। एक यूजर ने लिखा, 'पंचायत करना छोड़ दूंगी'। एक यूजर ने लिखा, 'पांचवे सीजन का इंतजार करूंगा'। पंचायत 4 की रिलीज डेट 2 जुलाई तय की गई है।