मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री-सिंगर जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक आधिकारिक रूप से अलग हो गए हैं। दोनों का तलाक हो चुका है। लॉस एंजिल्स के एक सुपीरियर कोर्ट के जज ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। कोर्ट ने 6 जनवरी को उनके तलाक के फैसले को मंजूरी दे दी थी। कोर्ट की तरफ से यह मंजूरी कैलिफोर्निया में तलाक के लिए अर्जी दिए जाने के बाद अनिवार्य छह महीने की अवधि के बाद मिली है।