जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' आज आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। शुरुआती तौर पर फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म के लिए जान्हवी कपूर ने काफी मेहनत की है, जिसकी झलक उन्होंने फैंस के साथ भी साझा की थी। वहीं इस बीच अब अभिनेत्री का एक कमेंट वायरल हो रहा है। दरअसल, एक सोशल मीडिया यूजर ने उनकी चोटों का मजाक उडाया, जिसके बाद अभिनेत्री ने भी जमकर उस यूजर को लताड़ लगाई।