फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: आखिर खुशी को जान्हवी पर क्यों आया था गुस्सा, अभिनेत्री ने साझा किया एक दिलचस्प किस्सा

Sat, 04 May 2024 12:49 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अदाकारा जान्हवी कपूर एक्टिंग के अलावा अपने फिटनेस और खूबसूरती के लिए फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर हैं। लाखों फैंस उनके लुक्स और स्टाइल के दीवाने हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी सुंदर त्वचा और बालों की देखभाल की दिनचर्या के बारे में एक मजेदार किस्सा साझा किया। आइए आपको बताते हैं जान्हवी की खूबसूरती का राज क्या है। साथ ही साथ वे अपनी बहन खुशी से जुड़े कई दिलचस्प किस्से भी अपने फैंस के संग साझा करती नजर आईं। 
विज्ञापन

2 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
जान्हवी कपूर अपनी छोटी बहन खुशी कपूर से बहुत प्यार करती हैं। दोनों की केमिस्ट्री 'कॉफी विद करण' में भी दर्शकों को देखने को मिला था। पिछले दिनों जान्हवी खुशी कपूर के बारे में बातें करते हुए बोलीं, 'खुशी को साफ-सफाई बहुत पसंद है। वे अपने घर को काफी संवार कर रखती हैं'। 
विज्ञापन

3 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
जान्हवी कपूर आगे कहती हैं, 'एक बार मैं खुशी से मिलने अमेरिका गई थी। उन दिनों मेरी आदत थी मैं अपने बालों में अंडे लगाया करती थी। मैंने खुशी के यहां भी अपने बालों में अंडे लगाए'।  

4 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
'धड़क' स्टार अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मेरी वजह से खुशी का बाथरूम काफी गंदा हो गया था। खुशी जब लौटी तब उसने मुझ पर काफी गुस्सा किया। सच में किसी रेस्तरां का किचन जितना गंदा हो सकता है मैंने उसके बाथरूम को उतना गंदा कर दिया था'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी मां श्रीदेवी के चेन्नई वाले घर को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रीदेवी ने बोनी कपूर से शादी करने के बाद उस घर को खरीदा था। जान्हवी और खुशी का बचपन का बड़ा हिस्सा उस घर में गुजरा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें