फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: एयरपोर्ट पर तकिया लाने से लेकर पॉपकॉर्न सर्व करने तक, इन मौकों पर जान्हवी ने किया हैरान

Thu, 06 Mar 2025 12:20 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए इस मौके पर जानते हैं कि कब-कब अभिनेत्री ने अपने फैंस को चौंका के रख दिया। 
विज्ञापन
1 of 9
जान्हवी कपूर जन्मदिन विशेष - फोटो : अमर उजाला
जान्हवी कपूर बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्रियों में से एक हैं। 6 मार्च 1997 को जन्मीं जाह्नवी आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। वह अपने अभिनय और ग्लैमरस लुक के लिए फैंस के बीच में काफी मशहूर हैं। श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी ने अपनी मासूमियत और टैलेंट से लाखों दिलों में जगह बनाई है। आइए उनके जन्मदिन के खास मौके पर अभिनेत्री से जुड़ी उन खास बातों को जानते हैं, जिससे उनके फैंस भी हैरान रह गए। 
विज्ञापन

2 of 9
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
पॉपकॉर्न सर्व किया
अभिनेत्री ने अपनी फिल्म ‘मिली’ के प्रमोशन के दौरान अपने फैंस को तब चौंका दिया जब उन्होंने खुद अपने हाथों से पॉपकॉर्न सर्व किया। जान्हवी कपूर ने दिल्ली के पीवीआर साकेत में फैंस को अपने हाथों से पॉपकॉर्न दिए थे, जिससे फैंस हैरान रह गए। 

 
विज्ञापन

3 of 9
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
एयरपोर्ट पर तकिया लेकर पहुंचीं
अपने फैशन सेंस के लिए चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री जान्हवी कपूर एक बात तो एयरपोर्ट पर अपना तकिया लेकर ही पहुंच गई थीं। उन्हें तकिए के साथ देखने के बाद अभिनेत्री के फैंस हैरान रह गए थे। उस दौरान सोशल मीडिया पर उनका वीडियो खूब वायरल हुआ था। इसके लिए ट्रोलर्स ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया था।

4 of 9
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
पानी की बोतल 'चुस्की' के नाम पर सोशल मीडिया अकाउंट
जान्हवी कपूर ने खुद एक बार खुलासा किया था कि उनसे ज्यादा उनकी पानी की बॉटल लाइमलाइट लूटती है। जान्हवी अपनी गुलाबी पानी की बोतल को 'चुस्की कपूर' कहकर बुलाती हैं, और इस बोतल के नाम से इंस्टाग्राम पर तीन अकाउंट भी हैं।
विज्ञापन

5 of 9
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
शिखर पहाड़िया के साथ मंदिर पहुंचना
अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने तब अपने फैंस को चौंका दिया जब वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ अपने मां की साड़ी पहनकर तिरुपति बालाजी दर्शन करने पहुंचीं। 
विज्ञापन

6 of 9
जान्हवी कपूर की अजीब आदतें - फोटो : अमर उजाला
मां के खरीदे पहले घर को दिया रेंट पर
जान्हवी कपूर ने अपनी मां श्रीदेवी के खरीदे हुए पहले घर को रेंट पर देने का फैसला लेकर भी फैंस को चौंका दिया था। एक्ट्रेस के चेन्नई स्थित घर को होटल में बदल दिया गया है। 
विज्ञापन

7 of 9
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
प्राइवेट पोस्ट किए डिलीट
अभिनेत्री ने अपनी फिल्म ‘धड़क’ के रिलीज के बाद अपना सोशल मीडिया अकाउंट को पब्लिक करने से पहले सारे प्राइवेट फोटोज डिलीट कर दी थीं। उनके इस कदम ने फैंस को हैरान कर दिया था। 

8 of 9
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
श्रीदेवी का हेयर ब्रश अभी भी करती हैं यूज
रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री अपनी मां दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी का हेयर ब्रश यूज करती हैं। उनका इससे खास लगाव है और इसे वह अपनी सबसे खास चीज मानती हैं। 
विज्ञापन

9 of 9
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
पेंटिंग का शौक 
अभिनय के अलावा जाह्नवी कपूर को पेंटिंग का भी शौक है और वह अपने खाली समय में पेंटिंग करती हैं। पहली बार जब उनके फैंस को यह पता चला तो वह हैरान रह गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें